-1773911363147.webp)
आज के डिजिटल समय में बच्चों के लिए मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं है, बल्कि उनकी सोशल लाइफ का एक केंद्र बन गया है। अक्सर माता-पिता को ये शिकायत रहती है कि उनका बच्चा हर वक्त दोस्तों के साथ फोन कॉल या चैटिंग में बिजी रहता है, जिससे उसकी पढ़ाई और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप बच्चे को डांटने या हाथ से फोन छीनने के बजाय आप उनकी इस आदत को कंट्रोल कर सकती हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चा यदि दोस्तों से फोन पर लंबी बातें करे तो कैसे उसे रोकें। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
बच्चे पर सीधे पाबंदी नहीं लगानी चाहिए, वरना वह विद्रोही हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले उसे विश्वास में लेना जरूरी है। साथ ही ये समझने की कोशिश करें कि बच्चा इतनी देर क्या बात करता है।

क्या वह अकेलापन महसूस कर रहा है या उसे दोस्तों के बीच से आउट होने का डर है? जब समस्या समझ आए तो उसे प्यार से समझाएं कि घंटों फोन पर रहने से उसकी आंखे, नींद और फोकस पर क्या असर पड़ रहा है। आप बच्चे से कहें, हमें दोस्तों के अलावा साथ मिलकर पढ़ाई और खेल के लिए समय निकालना होगा।
इसे भी पढ़ें - सिर्फ ध्यान खींचने का तरीका या कुछ और, जानें क्यों बच्चे हर वक्त करते हैं दूसरों की बुराई?
घर में कुछ नियम और समय तय करना डिसिप्लिन की पहली सीढ़ी है। ऐसे में आप शाम को एक निश्चित समय तय करें जैसे - 5 से 6 बजे, जब वह अपने दोस्तों से बात कर सके। इसके बाद फोन को एक निश्चित जगह पर रखने का नियम बनाएं। डाइनिंग टेबल को भी 'नो-फोन जोन' बनाएं। इससे अलग खाते समय फोन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद करें।

बता दें कि बच्चा फोन की ओर तब ज्यादा भागता है जब उसके पास करने के लिए कुछ मजेदार नहीं होता है। ऐसे में आप आउटडोर गेम्स को उनके लिए तैयार करें। आप रोज शाम को बच्चों को पार्क में ले जाएं या किसी स्पोर्ट्स क्लब में उसका एडमिशन कराएं। फिजिकल थकान फोन की लत को कम करती है।
इसे भी पढ़ें -पैदल चलना हुआ पुराना, अब स्कूटी और कार का है जमाना; बच्चों की इस बदलती सोच का क्या है कारण?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।