-1773728949630.webp)
पेरेंटिंग के सफर में एक ऐसा मोड़ भी आता है जब माता-पिता इस बात से बेहद परेशान हो जाते हैं कि उनका बच्चा हर छोटी बात पर शिकायतें करना शुरू कर देता है या दूसरों की बुराई करता रहता है। कभी उसे अपने भाई-बहन से दिक्कत हो जाती है, तो कभी स्कूल में दोस्तों से। शुरुआत में आम लग सकता है, लेकिन अगर यह आदत बन जाए, तो माता-पिता के मन में सवाल उठने लगता है, क्या यह सिर्फ ध्यान खींचने का एक तरीका है या इसके पीछे कोई और कारण है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे क्यों छोटी बातों पर शिकायत करते हैं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
कई बार बच्चे तब दूसरों की बुराई या शिकायत करते हैं जब उन्हें लगता है कि उन्हें माता-पिता का समय नहीं मिल रहा है। जब बच्चा किसी की बुराई करता है, तो माता-पिता तुरंत रिएक्शन देते हैं। भले ही उनकी डांट लग जाए, बच्चे के लिए वह भी अटेंशन ही है।

जब बच्चा अंदर से सेफ महसूस नहीं करता है या उसका सेल्फ कॉन्फिडेंस कम होता है, तो वह खुद को बेहतर दिखाने के लिए दूसरों को नीचे गिराने की कोशिश करता है। दूसरों की कमियां निकालकर उसे कुछ देर के लिए यह एहसास होता है कि वह उनसे बेहतर है। यह व्यवहार बताता है कि बच्चे को आपकी जरूरत है।
घर में भाई-बहन या स्कूल में किसी होनहार दोस्त के लिए जलन होने पर बच्चा अक्सर उनकी बुराई शुरू कर देता है। उसे लगता है कि अगर वह दूसरे की छवि खराब करेगा, तो माता-पिता या टीचर की नजरों में वह सबसे अच्छा बन जाएगा। यह स्थिति तब पैदा होती है जब बच्चों के बीच तुलना की जाती है।
इसे भी पढ़ें - पैदल चलना हुआ पुराना, अब स्कूटी और कार का है जमाना; बच्चों की इस बदलती सोच का क्या है कारण?
कभी-कभी बच्चे सिर्फ इसलिए शिकायत करते हैं क्योंकि उन्हें यह नहीं पता होता कि अपने इमोशंस को सही तरीके से कैसे व्यक्त किया जाए। अगर किसी दोस्त ने उनका कोी समान ले लिया, तो वे उसे सुलझाने की बजाय सीधे बुराई का रास्ता चुन लेते हैं क्योंकि उन्हें समस्या सुलझाने के तरीके नहीं सिखाए जाते हैं।

जब बच्चा किसी की बुराई कर रहा है तो उसे जरूर सुनें, लेकिन उसकी बातों में हां में हां न भूलकर भी न मिलाएं। इससे अलग उससे हमेशा पूछें कि आपको ऐसा क्यों लग रहा है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।