Mon Apr 20, 2026 | Updated 09:15 PM IST
relationship tips

रूटीन बन गया है सिरदर्द, एक्सपर्ट से जानें कैसे शादी के सालों बाद भी रिश्ते में बरकरार रखें 'स्पार्क'?

शादी के शुरुआती उत्साह के बाद रिश्ते में आने वाली बोरियत और रूटीन को कैसे खत्म करें, इस पर यह लेख केंद्रित है। डॉ. चांदनी तुगनैत की सलाह से, यह पार्टनर के साथ नयापन लाने के लिए पांच आसान तरीके बताता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 18:00 IST

शादी के शुरुआती सालों में जो उत्साह और नयापन होता है, वह वक्त के साथ धीरे-धीरे कम होने लगता है। कई कपल्स को लगने लगता है कि उनका रिश्ता अब बस एक रूटीन बनकर रह गया है, लेकिन सवाल यह है कि ऐसा होता क्यों है और रिश्ते में कैसे नयापन लाया जा सकता है। अगर आप भी ये जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रिश्ते में नयापन कैसे लाया जा सकता है। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

रिश्ते में बोरियत क्यों आ जाती है?

रिश्ते में बोरियत आने का सबसे बड़ा कारण है प्रेडिक्टिबिलिटी यानी जब आप पहले से जानते हैं कि कल क्या होने वाला है। जब पार्टनर के साथ बातचीत सिर्फ खाने में क्या बना है? या "बच्चों की स्कूल फीस भर दी? तक सीमित रह जाती है, तो इमोशनल जुड़ाव कम होने लगता है। 

 relationship (29)

हम अक्सर अपने पार्टनर को टेकन फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं और यह मान लेते हैं कि वे तो कहीं जाने वाले नहीं हैं, इसलिए उनके लिए कोशिश करना छोड़ देते हैं।

रिश्ते में दोबारा 'स्पार्क' और एनर्जी लाने के 5 आसान तरीके

आजकल कपल्स साथ तो बैठते हैं, लेकिन दोनों के हाथ में मोबाइल होता है। दिन भर में कम से कम 20 मिनट ऐसे निकालें जब फोन दूर हो। एक-दूसरे की आंखों में देखकर बात करें।

जब आप साथ मिलकर कोई नई चीज सीखते हैं, तो एनर्जी लौट आती है। यह कुकिंग क्लास, डांस सीखना या कोई नया गेम खेलना भी हो सकता है।

शादी के सालों बाद हम पार्टनर की खूबियों को नोटिस करना बंद कर देते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उनकी तारीफ करें, जैसे- उनके तैयार होने के तरीके पर या उनके द्वारा बनाए गए खाने पर।

इसे भी पढ़ें -क्या पार्टनर के साथ अक्सर होता है झगड़ा? इन कम्युनिकेशन टिप्स से सुलझाएं हर विवाद

डेटिंग सिर्फ शादी से पहले के लिए नहीं होती। हफ्ते या महीने में एक दिन फिक्स करें, जब आप बाहर जाएं, साथ में फिल्म देखें या बस लॉन्ग ड्राइव पर निकलें। 

relationship (30)

जरूरी नहीं कि सरप्राइज कोई महंगा गिफ्ट ही हो। उनके ऑफिस के बैग में एक प्यारा सा नोट छोड़ देना या अचानक उनकी पसंद की कोई चीज घर ले आना बहुत मायने रखता है। साथ ही, हाथ पकड़ना या गले मिलना जैसी छोटी चीजें ऑक्सीटोसिन (लव हार्मोन) बढ़ाती हैं।

इसे भी पढ़ें -रिश्ते में स्पेस का मतलब दूरी नहीं, जानें पार्टनर की प्राइवेसी का सम्मान करना क्यों है जरूरी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।