Fri Mar 20, 2026 | Updated 12:24 PM IST
herzindagi
quick money is trapping today children

Online Gaming में एक बच्चे ने उड़ाए पिता के ₹1.77 करोड़, रातों-रात अमीर बनने का 'डिजिटल नशा' कैसे बर्बाद कर रहा है बच्चों का भविष्य? जानें यहां

एक बच्चे ने ऑनलाइन गेमिंग में अपने पिता के 1.77 करोड़ रुपये गंवा दिए, जो डिजिटल नशे का एक खतरनाक उदाहरण है। यह घटना बच्चों के भविष्य पर ऑनलाइन गेमिंग के बुरे प्रभावों को उजागर करती है, जहां वे रातों-रात अमीर बनने के लालच में फंस जाते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 16:57 IST

आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट दोनों ने जहां हमारी लाइफ को बेहद आसान बनाया है, वहीं इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चे ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में अपने पिता की उम्र भर की कमाई 1.77 करोड़ रुपये चंद दिनों में उड़ा दिए। यह घटना केवल एक परिवार की पैसों की बर्बादी की कहानी नहीं है, बल्कि उस 'डिजिटल नशे' की एक चेतावनी है जो हमारे बच्चों के फ्यूचर को खत्म कर रही हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि ये नशा कैसे हमारे बच्चों के लिए खतरनाक है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डिजिटल नशा कैसे बच्चों के फ्यूचर को बर्बाद कर रहा है। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

कैसे हुआ करोड़ों का नुकसान?

अक्सर बच्चे मोबाइल गेम खेलते समय इन-गेम खरीदारी या वर्चुअल गैजेट्स और हथियारों को खरीदने के लालच में आ जाते हैं। इस मामले में भी, बच्चे को रातों-रात मुनाफा कमाने और गेम में आगे बढ़ने का ऐसा चस्का लगा कि उसने पिता के बैंक खाते से जुड़े यूपीआई (UPI) और कार्ड्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। जब तक परिवार को इसका पचा चला, तब तक बैंक अकाउंट पूरी तरह खाली हो चुका था।

1 - 2026-03-12T163933.046

क्या है कारण?

आजकल कई ऑनलाइन गेम्स और ऐप्स ऐसे हैं जो बच्चों को यह झांसा देते हैं कि वे थोड़ा पैसा लगाकर बड़ी प्राइस मनी जीत सकते हैं। इसे क्विक मनी या दुगना मुनाफा पाने का लालच भी कह सकते हैं। वहीं, नई उम्र के बच्चे स्वभाव से न केवल जिज्ञासु होते हैं बल्कि कच्चे मन के होते हैं; उन्हें यह समझ नहीं आता कि यह एक डिजिटल जुआ है।

इसे भी पढ़ें -क्या आप भी कर रही हैं ये 4 फाइनेंशियल गलतियां, जानें क्यों Middle Class परिवारों का पैसा कभी टिकता नहीं?

बच्चों पर पड़ता बुरा असर

  • जब बच्चे कोई बड़ा अमाउंट हारते हैं, तो वे डर और गिल्ट के कारण डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।
  • गेम की लत को पूरा करने के लिए बच्चे घर में ही पैसों या गहनों की चोरी करने से भी नहीं हिचकते, जो आगे चलकर उन्हें इसी रास्ते पर लेकर जा सकती है।
  • घंटों मोबाइल स्क्रीन पर बिताने से उनकी एकाग्रता खत्म हो जाती है और वे पढ़ाई में पिछड़ने लगते हैं।

2 - 2026-03-12T163939.824

माता-पिता कैसे करें बचाव?

  • पेरेंट्स अपने फोन में 'पेरेंटल लॉक' लगाकर रखें और बिना आपकी परमिशन के किसी भी ट्रांजेक्शन को ब्लॉक करें।
  • अपने बैंक खाते के मैसेज अलर्ट चालू रखें ताकि छोटी सी भी गलती होने पर आपको तुरंत पता चल जाए।
  • आप बच्चों से बात करें और उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और असल जुए के बीच का फर्क जरूर समझाएं।

इसे भी पढ़ें -अचानक रुक जाए आपके एटीएम का ट्रांजेक्शन और कट जाएं पैसे, तो क्या करें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।