
एक मिडिल क्लास परिवार का व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी कड़ी मेहनत करता है ताकि वह सुख-सुविधाओं के साथ रह सके, लेकिन अक्सर देखा गया है कि सालों की नौकरी और अच्छी सैलरी के बाद भी बैंक बैलेंस खाली रहता है। इसका कारण किस्मत नहीं, बल्कि हमारी खर्च करने की आदतें हैं। अमीर दिखने की चाहत में हम अक्सर ऐसे जाल में फंस जाते हैं, जो हमें कभी अमीर बनने ही नहीं देते। ऐसे में इन आदतों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 5 फाइनेंशियल गलतियां कौन-सी हैं, जो आगे बढ़ने नहीं देती हैं। पढ़ते हैं आगे...
मिडिल क्लास की एक और बड़ी गलती है गाड़ी को जरूरत नहीं, बल्कि शौक के तौर पर देखना। जैसे ही सैलरी बढ़ती है या थोड़ा बोनस मिलता है, लोग अपनी पुरानी कार बेचकर बड़ी ईएमआई (EMI) पर नई लग्जरी कार ले लेते हैं। बता दें कि कार एक डेप्रिसिएटिंग एसेट के रूप में देखा जाता है। शोरूम से बाहर निकलते ही इसकी कीमत 20-30% कम हो जाती है। ऐसे में आप नुकसान में रहते हैं।

आजकल हर चीज किस्तों पर मिलती है, फ्रिज, टीवी से लेकर छुट्टियों तक। मिडिल क्लास व्यक्ति को लगता है कि छोटे-छोटे मासिक भुगतान उसे भारी नहीं पड़ेंगे। बता दें कि जब आप क्रेडिट कार्ड या ईएमआई पर सामान लेते हैं, तो आप अपनी जमा पूंजी को पहले ही खर्च कर चुके होते हैं। ऐसे में इंटरेस्ट और प्रोसेसिंग फीस धीरे-धीरे आपकी बचत को खत्म कर देती हैं।
इसे भी पढ़ें - अचानक रुक जाए आपके एटीएम का ट्रांजेक्शन और कट जाएं पैसे, तो क्या करें?
मिडिल क्लास परिवार अक्सर अपनी पूरी कमाई को खर्चों और ईएमआई में बांट देते हैं। वे अचानक आने वाली बीमारी, नौकरी छूटने या बड़े काम के लिए अलग से फंड नहीं रखते। बता दें कि खराब स्थिति में उन्हें ऊंचे ब्याज पर पर्सनल लोन या गोल्ड लोन लेना पड़ता है, जो उन्हें सालों पीछे ले जाता है।
आजकल फोन केवल बात करने के लिए इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि ये एक स्टेटस सिंबल भी बन गया है। कई लोग अपना पुराना और ठीक-ठाक चलने वाला फोन बेचकर सिर्फ इसलिए नया आईफोन (iPhone) ले लेते हैं क्योंकि वह ट्रेंड में है।

बता दें कि गैजेट्स की कीमत हर दिन घटती है। ₹1 लाख का फोन एक साल बाद आधे दाम का रह जाता है। यह पैसा अगर कहीं निवेश (Invest) किया जाता, तो वह बढ़ता, लेकिन फोन पर खर्च होकर जीरो हो जाता है।
इसे भी पढ़ें -रुकिए! क्या आप भी 100% तक चार्ज करते हैं फोन? बैटरी खराब होने से बचाएगा यह एक छोटा सा फीचर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।