-1770280209317.webp)
आज के डिजिटल युग में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ मनोरंजन या बातचीत के लिए इस्तेमाल नहीं हो रहा है बल्कि एक शक्तिशाली सुरक्षा कवच भी है। चाहे देर रात अकेले सफर करना हो या किसी अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना हो, आपके फोन में मौजूद कुछ गुप्त सेटिंग्स और आपके हाथ में मौजूद टूल्स आपकी जान बचा सकते हैं। खासतौर पर महिलाओं, बच्चो के लिए इन फीचर्स के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-से टूल्स और सेटिंग्स आपकी सुरक्षा कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
यह सुरक्षा किट का सबसे अहम हिस्सा होता है। ऐसे में यह हमलावर को कुछ समय के लिए अंधा और बेबस कर देता है, जिससे आपको वहां से भागने का मौका मिल जाता है। इसे हमेशा बैग के ऐसे कोने में रखें जहां से इसे तुरंत निकाला जा सके।
-1770280324235.jpg)
अक्सर जब खतरा हमारे आसपास होता है तो गला सूख जाता है और चिल्लाना बेहद ही मुश्किल होता है। एक तेज आवाज वाली सिटी या बैटरी से चलने वाला अलार्म आसपास के लोगों का ध्यान खींचने में बहुत कारगर होता है।
इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत
यह न केवल आत्मरक्षा में काम आता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर रस्सी काटने या किसी चीज को खोलने जैसे अन्य कामों में भी मदद भी कर सकता है।

यह स्मार्टफोन का सबसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है। बता दें कि आईफोन या एंड्रॉइड में पावर बटन को 3 से 5 बार जल्दी-जल्दी दबाने पर इस फीचर को बेहद आसानी से एक्टिव किया जा जाता है। इससे तुरंत स्थानीय पुलिस को कॉल करता है और आपके द्वारा चुने गए 'इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स' को आपकी करंट लोकेशन के साथ एक अलर्ट मैसेज भेज देता है। इसे फोन की 'Settings' में जाकर 'Safety & Emergency' विकल्प से सेट किया जा सकता है।
अगर आप किसी असुरक्षित रास्ते से जा रही हैं या किसी टैक्सी में सफर कर रहे हैं, तो गूगल मैप्स का यह फीचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में आप सबसे पहले गूगल मैप्स खोलें, अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और 'Location Sharing' चुनें। ऐसा करने से आप अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ अपनी रीयल-टाइम लोकेशन साझा कर सकते हैं। साथ ही वे ये भी देख पाएंगे कि आप अभी कहाँ हैं और आपके फोन की बैटरी कितनी है।
इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: गुमशुदगी की खबरों से बढ़ी चिंता? अपने बच्चे को बाहर भेजने से पहले सिखाएं ये सेफ्टी रूल्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।