Wed Apr 8, 2026 | Updated 02:39 AM IST HZ Awards 2026
milk product

पैकेजिंग डेट, FSSAI लाइसेंस नंबर... दूध का पैकेट खरीदने से पहले चेक कर लें ये 8 चीजें

दूध खरीदते समय उसकी सेफ्टी और क्वालिटी सुनिश्चित करना जरूरी है। यह लेख दूध का पैकेट खरीदने से पहले जांचने योग्य 8 आवश्यक प्वॉइंट्स पर प्रकाश डालता है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 18:28 IST

दूध हमारी रोज की डाइट का हिस्सा होता है। सुबह की चाय से लेकर बच्चों की सेहत तक, हम हर तरीके से दूध पर निर्भर होते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मार्केट में मिलने वाला दूध का हर पैकेट आपके परिवार के लिए सेफ नहीं होता? जी हां, पैकेज्ड दूध में मिलावट और बैक्टीरिया की समस्या पाई जाती है। ऐसे में एक जागरूक ग्राहक के तौर पर, अपनी सेहत से समझौता न करें। अगली बार जब आप दूध का पैकेट उठाएं, तो इन 8 प्वॉइंट्स को चेक जरूर करें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दूध का पैकेट खरीदने से पहले किन चीजों को चेक कर लें। इसके लिए हमने प्रणाम जी इंजीनियरिंग वर्क्स के सीईओ विनीत शर्मा से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

दूध के पैकेट पर जरूर देखें ये 8 चीजें

  • बता दें कि दूध एक जल्दी खराब होने वाली चीज है। ऐसे में आप पैकेट पर हमेशा Use By डेट देखें। ध्यान रखें कि एक्सपायरी डेट और बेस्ट बिफोर एक नहीं होते हैं, दोनों में काफी अंतर होता है। दूध के मामले में फिक्स डेट के बाद इसका सेवन फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।

milk packet (2)

  • पैकेट पर FSSAI का 14 अंकों का लाइसेंस नंबर और लोगो होना जरूरी है। यह इस बात का सबूत है कि दूध सरकारी पैमाने को ध्यान में रखकर प्रोसेस और पैक किया गया है।
  • अपनी जरूरत के अनुसार ही दूध का चुनाव करें। पैकेट पर स्पष्ट लिखा होता है कि दूध Full Cream (6% फैट), Toned (3% फैट), Double Toned (1.5% फैट) या Skimmed है।
  • हमेशा वह पैकेट खरीदें जिस पर 'Pasteurized' लिखा हो। पाश्चुरीकृत दूध को एक निश्चित तापमान पर गर्म करके हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर दिया जाता है, जिससे यह पीने के लिए सुरक्षित होता है।
  • अच्छी क्वालिटी वाले दूध में फैट के अलावा प्रोटीन, लैक्टोज और मिनरल्स होते हैं, जिन्हें SNF कहा जाता है। FSSAI के अनुसार, टोंड दूध में कम से कम 8.5% SNF होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें -  आप भी सुबह-सुबह पीती हैं दूध वाली चाय? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया कैसे पेट और लिवर को खराब कर रही ये आदत

  • पैकेट पर लिखे तापमान निर्देशों को पढ़ें। आमतौर पर दूध को 4 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखने की सलाह दी जाती है। अगर दुकानदार ने दूध फ्रिज के बाहर रखा है, तो उसे खरीदने से बचें।

milk packet (3)

  • सुनिश्चित करें कि पैकेट कहीं से फटा हुआ या री-सील (दोबारा चिपकाया हुआ) न हो। लीकेज वाले पैकेट में बाहरी हवा और बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं, जिससे दूध तुरंत खराब हो जाता है।
  • आजकल कई कंपनियां दूध में विटामिन A और D अलग से मिलाती हैं। अगर पैकेट पर नीले रंग का '+F' लोगो है, तो इसका मतलब है कि वह दूध पोषक तत्वों से भरपूर (Fortified) है। हालांकि ये ऑप्शनल है। 

इसे भी पढ़ें - नारियल से भी बन सकते हैं कई सारे ड्रिंक्स, आप भी जरूर करें ट्राई; गजब का होता है स्वाद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।