herzindagi
image

Women Safety Tips: लड़कियों की सुरक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये 2 फीचर्स, बस एक क्लिक पर पहुंचेगी दिल्ली पुलिस; कैसे करें एक्‍ट‍िवेट?

Kidnapping Prevention Tips: इन द‍िनों द‍िल्‍ली-एनसीआर के हालात बहुत ब‍िगड़ गए हैं। लगातार क‍िडनैप‍िंग के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप अपनी सुरक्षा खुद करें। दरअसल, दिल्ली पुलिस और स्मार्टफोन कंपनियों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो मुश्किल समय में बहुत काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 10:51 IST

द‍िल्‍ली में इन द‍िनों क‍िडनैप‍िंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी 2026 में 27 द‍िनों में 807 लोग लापता हो चुके हैं। हालांकि‍, पुल‍िस ने कुछ लोगों को ट्रेस कर ल‍िया है। फ‍िर भी मामला अभी थमा नहीं है। ऐसे माहौल में लड़कियों के लिए सतर्क रहना और भी ज्‍यादा जरूरी हो गया है। अच्छी बात तो ये है कि दिल्ली पुलिस और स्मार्टफोन कंपनियों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो मुश्किल समय में बहुत काम आ सकते हैं।

बस एक क्लिक या बटन दबाने पर आपकी लोकेशन सीधे दिल्ली पुलिस तक पहुंच सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि ये फीचर्स कौन से हैं और आप इन्हें कैसे एक्‍ट‍िवेट कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

Kidnapping Prevention Tips (2)

दिल्ली पुलिस का सेफ्टी ऐप Himmat Plus App

Himmat Plus दिल्ली पुलिस का ऑफिशियल सेफ्टी ऐप है। इसे खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Kidnapping Prevention Tips: रास्ता पूछने वाले कहीं कि‍डनैपर्स तो नहीं? पुल‍िस ने सुरक्ष‍ित रहने के ल‍िए द‍िए ये 5 ट‍िप्‍स

Himmat Plus ऐप क्या करता है?

अगर आप किसी खतरे में हैं और ऐप में SOS दबाती हैं, तो आपकी लाइव लोकेशन दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। आपके आसपास का 30 सेकंड का वीडियो और आवाज रिकॉर्ड होकर पुलिस को मिल जाता है। साथ ही आपके चुने हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भी अलर्ट पहुंच जाता है। ये ऐप सीधे पुलिस को जानकारी देता है, जिससे आपको आसानी से मदद म‍िल सकती है।

Himmat Plus App कैसे एक्टिवेट करें?

  • Google Play Store से Himmat Plus ऐप डाउनलोड करें
  • ऐप खोलकर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • अपनी बेसिक जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स एड करें
  • GPS और कैमरा की परमिशन तो जरूर दें
  • अब जब भी आपको जरूरत पड़े तो ऐप खोलकर SOS बटन दबाएं।
  • ध्यान रखें क‍ि ये ऐप सिर्फ दिल्ली और NCR एरिया में काम करता है।

यह भी पढ़ें- यौन हिंसा के खिलाफ तकनीक को बनाइए अपना सबसे बड़ा हथियार, फोन की एक घंटी से पाएं मदद

फोन का Emergency SOS फीचर क्‍या करता है?

मोबाइल का Emergency SOS फीचर भी आपके काम आ सकता है। इससे-

  • फोन का बटन दबाते ही इमरजेंसी कॉल लग जाती है
  • आपकी लोकेशन सेव कॉन्टैक्ट्स के पास चली जाती है
  • कई फोन में कैमरा और ऑडियो भी ऑन हो जाते हैं

यह भी पढ़ें- Aap Beeti: देर रात प्राइवेट कैब से घर जा रही थी, रास्‍ते में उसने मेरे साथ की गलत बात, ऐसे पहुंची घर! अगर आप करती हैं अकेले सफर; तो इस घटना से लें सबक

Android फोन में Emergency SOS कैसे ऑन करें?

  • Settings में जाएं
  • Safety & Emergency या Emergency SOS पर टैप करें
  • Emergency Contacts जोड़ें
  • पॉवर बटन को 3 या 5 बार दबाने वाला ऑप्शन ऑन करें
  • अब क‍िसी भी इमरजेंसी में पावर बटन दबाएं।

iPhone में Emergency SOS कैसे एक्टिवेट करें?

  • Settings खोलें
  • Emergency SOS पर जाएं
  • Call with Side Button ऑन करें
  • Emergency Contacts सेट करें
  • इसके बाद अब साइड बटन दबाने से इमरजेंसी कॉल अपने आप लग जाएगी।

Kidnapping Prevention Tips (1)

यह भी पढ़ें-  Pink Booth: आखिर क्या है पिंक बूथ? जानिए महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी

लड़कियों के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स

  • अनजान लोगों से रास्ता न पूछें
  • अकेले ट्रैवल करते समय लाइव लोकेशन शेयर कर दें
  • सुनसान जगहों पर फोन में ईयरफोन लगाकर न चलें
  • सोशल मीडिया पर रियल टाइम लोकेशन पोस्ट न करें

तो अगर आप भी खुद को सेफ रखना चाहती हैं तो ये ऐप अपने फोन में जरूर रख लें। किसी भी शक की हालत में आप 112 पर कॉल करें। Himmat Plus और Emergency SOS बहुत ही हेल्‍पफुल फीचर्स हैं।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।