
देश की राजधानी दिल्ली से चौंकाने या यूं कहें डराने वाली खबर आ रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग लापता हुए हैं। इनमें से 500 से अधिक महिलाएं और लड़कियां हैं। ये आंकड़े केवल डराने नहीं, बल्कि सचेत करने वाले हैं और महिला सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करते हैं। पहले भी महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली बहुत आगे रहा है, ऐसे में अब महिलाओं के लापता होने के इन आंकड़ों पर ध्यान देना जरूरी है। इस समय में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर, अगर आप रात को अकेली बाहर निकलती हैं, तो आपके लिए इन सेफ्टी टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 15 जनवरी के बीच दिल्ली से 807 लोग लापता हुए हैं यानी हर दिन औसतन 54 लोग दिल्ली से लापता हुए हैं। इनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां थीं यानी की लगभग दो तिहाई मामले महिलाओं और लड़कियों के हैं। ये आंकड़े बेशक आपके और मेरे जैसी कामकाजी महिलाओं के मन में सेफ्टी को लेकर डर और चिंता पैदा कर रहे हैं, ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए कुछ खास कदम लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Women Safety Tips: रोजाना Cab में सफर करने वाली महिलाओं को जरूर पता होने चाहिए ये 5 Safety Rules
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।