herzindagi
Kidnapping Prevention Tips

Kidnapping Prevention Tips: रास्ता पूछने वाले कहीं कि‍डनैपर्स तो नहीं? पुल‍िस ने सुरक्ष‍ित रहने के ल‍िए द‍िए ये 5 ट‍िप्‍स

Kidnapping Case In Delhi: आज कल द‍िल्‍ली में क‍िडनैप‍िंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप खुद की सेफ्टी का पूरा ध्‍यन रखें। पुल‍िस ने आपको बचने के ल‍िए कुछ जरूरी ट‍िप्‍स द‍िए हैं। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 12:43 IST

Kidnapping Case In Delhi-NCR: इन द‍िनों द‍िल्‍ली-NCR में कि‍डनैप‍िंग के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस डराने वाली खबर ने हर क‍िसी को सोचने पर मजबूर कर द‍िया है। बताया जा रहा है क‍ि साल 2026 की शुरुआत के सिर्फ 27 दिनों में ही दिल्ली से 807 लोग लापता हो चुके हैं। इनमें से 137 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांक‍ि, 235 लाेगों को पुल‍िस ने ट्रेस कर ल‍िया है।

ये आंकड़े साफ बताते हैं कि हालात गंभीर हैं और खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अक्सर किडनैपिंग के मामले किसी बड़ी साजिश जैसे नहीं लगते, बल्कि शुरुआत होती है एक साधारण सवाल से 'बहन जी, रास्ता बता दीजिए…' यहीं से खतरा शुरू हो सकता है। ऐसे में UP 112 ROIP उन्नाव के सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप म‍िश्रा अपूर्व ने कि‍डनैप‍िंग से बचने के ल‍िए कुछ सेफ्टी ट‍िप्‍स द‍िए हैं।

Kidnapping Prevention Tips (2)

रास्ता पूछना बन सकता है खतरा

सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप म‍िश्रा अपूर्व ने बताया क‍ि कई मामलों में किडनैपर्स पहले भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। कोई रास्ता पूछता है, कोई मदद मांगता है, तो कोई खुद को परेशान दिखाता है। खासकर अकेली लड़कियों को आसानी से लोग टारगेट करते हैं।

Kidnapping Prevention Tips (3)

यह भी पढ़ें- 15 साल की बच्ची का 30 घंटे तक हुआ गैंगरेप, 11 साल की उम्र में दादा ने किया था रेप

लड़कियों के लिए किडनैपिंग से बचने के सेफ्टी टिप्स

  • अगर कोई अजनबी जरूरत से ज्यादा बात करने की कोशिश करे, बहुत पास आए या बार-बार आपसे कोई सवाल पूछे, तो आपको तुरंत दूरी बना लेनी चाह‍िए। रास्ता बताना हो तो दूर से इशारा करके बता सकती हैं, रुककर बात करने की जरूरत नहीं है।
  • कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को ये न बताएं कि आप कहां रहती हैं, कहां जा रही हैं या घर पर कौन-कौन है। ये छोटी सी जानकारी आपको बड़े खतरे में डाल सकती है।
  • अक्सर लोग बाहर जाते समय लाइव लोकेशन, स्टोरी या पोस्ट शेयर कर देते हैं। इससे आपकी ड‍िटेल्‍स कि‍डनैपर्स तक आसानी से पहुंच जाती है। बेहतर है कि फोटो या वीडियो बाद में ही शेयर करें।
  • जहां तक हो सके भीड़भाड़ वाले रास्तों पर ही जाएं। अगर कोई सुनसान इलाका है तो अकेले जाने की गलती न करें। देर रात अकेले घूमने से बचें और अगर मजबूरी हो तो किसी दोस्‍त या फैम‍िली के साथ ही जाएं। साथ ही पर‍िवार वालाें से अपनी लोकेशन जरूर शेयर कर दें।
  • अगर कोई गाड़ी बार-बार आपके आसपास घूमे या कोई आपका पीछा करे तो तुरंत किसी दुकान, भीड़ या पुलिस चौकी के पास जाएं। जरूरत पड़े तो बिना हिचक के 112 पर कॉल करें।

Kidnapping Prevention Tips (1)

घर से निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • परिवार या दोस्त को बता दें कि आप कहां जा रही हैं
  • लाइव लोकेशन शेयर करें
  • फोन चार्ज रखें
  • इंटरनेट ऑन रखें
  • इमरजेंसी नंबर स्पीड डायल में सेव कर लें

यह भी पढ़ें- 'उसने मुझे फोन करके बुलाया और फिर मेरे साथ...' मीना अपनी मां से छिपकर आधी रात को किसी से मिलने गई थी, लेकिन उस दिन उसके साथ जो हुआ वह डराने वाला था

दिल्ली से गायब हुए 807 लोगों का मामला सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि ये एक चेतावनी है। खासकर लड़कियों के लिए ये समय और ज्यादा अलर्ट रहने का है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।