herzindagi
Rape big image

15 साल की बच्ची का 30 घंटे तक हुआ गैंगरेप, 11 साल की उम्र में दादा ने किया था रेप

कहते हैं कपड़े पूरे पहनने चाहिए। लेकिन जब बच्चियां ही रेप की शिकार होने लगे तो क्या छोटे कपड़े और क्या पूरे कपड़े।&nbsp;<img src="http://images.herzindagi.info/image/2017/Sep/Emoji_.png" alt="Emoji " />
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-09-08, 13:26 IST

आजकल आप आए दिन रेप की खबरें तो पढ़ते ही होंगे। मैंने भी एक खबर पढ़ी और सोचा कि आपसे शेयर करूं। ये खबर 5 जुलाई 2017 की है। इस खबर के अनुसार एक 15 साल की बच्ची का चार लोगों ने 30 घंटे तक रेप किया। 

मतलब क्या है ये? 

30 घंटे तक रेप...। हद है। 

 

ये घटना मुंबई की 5 जुलाई 2017 की है। एक लड़की को उसके पिता के दोस्त की ओर से कॉल आया। जिन्होंने लड़की को शहर घुमाने के लिए invite किया था। 2 बजे के करीब वो मिलने गई। Mid-day में ये खबर 08 जुलाई 2017 को पब्लिश हुई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार उसके अंकल उसको विकरोली तक ऑटो में ले गए, फिर वहां से कंजुमार्ग तक के लिए ट्रेन ली। जहां उसे एक रुम में ले गए। पुलिस के अनुसार वो रुम उसके किसी एक दोस्त का है। कुछ देर के बाद दो लड़के और आए। फिर सबने बारी-बारी से 30 घंटे तक उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे पेनकिलर देकर Mankhurd के पास छोड़ दिया। 

 

वो रात 9.30 बजे घर पहुंची। उसकी हालत देखकर उसके घर वाले, उसे तुरंत Sion Hospital ले गए। उसने अपने घरवालों को बताया कि उसके साथ अंकल और अन्य लोगों ने रेप किया है। हॉस्पीटल की तरफ से ट्राम्‍बे पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया। 

 

11 साल की उम्र में दादा ने किया था रेप 

पुलिस को तहकीकात करने पर मालुम चला है कि इस लड़की के साथ पहले भी दो बार रेप और एक बार किडनैपिंग की कोशिश हो चुकी है। लड़की के दादा ने उसका 11 साल की उम्र में रेप किया था। जिसके बाद उसे 10 साल की जेल हो गई थी। इसके बाद एक बार उसके Cousin ने भी उसका रेप किया था। 

Rape inside

 

एक बार किडनैपिंग भी हो चुकी है। पुलिस फिलहाल लड़की के ठीक होने पर उससे ये जानने की कोशिश करेगी की वो अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती भी है कि नहीं? 

 

किया जा चुका है तीन को गिरफ्तार

चार अपराधियों में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इनके खिलाफ़ आईपीसी धारा 376D गैंग रेप, धारा 363 किडनैपिंग, धारा 366A नाबालिग से ज़बरदस्ती, धारा 506 आपराधिक धमकी और POCSO (Protection Of Children from Sexual Offences) Act के तहत केस दर्ज किया है। 

More For You

 

अब आगे क्या? 

मालुम नहीं। रेप होते रहेंगे। केस चलते रहेंगे। हम खबरे लिखते रहेंगे। और आप पढ़ते रहेंगे। क्योंकि आज मेरी एक colleague ने बताया कि दो दिन पहले उसके सोसाइटी की तरफ से किसी के घर की नौकरानी की बेटी को उठा लिया गया है... 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।