herzindagi
nightfall trap part 3 women kidnapping story thriller series

मीना के साथ कैद थीं कई लड़कियां, आखिर कौन थे वह 2 किडनैपर्स जो लोगों को करते थे गायब? सोनू उस रात उनका पीछा कर रहा था और...

मीना की मां परेशान होकर, हर किसी से मीना के बारे में पूछ रही थी..वहीं दूसरी तरफ औरतें मीना को लेकर बातें बना रही थी…एक महिला ने कहा- भाग गई होगी, किसी लड़के के साथ। आवारा ही तो थी इसकी बेटी। देखे नहीं है, कैसे कपड़े पहनती थी..कैसे संस्कार थे इसके। मीना की मां अब क्यों रो रही है, जब हमने समझाया था कि बेटी हाथ से निकल जाएगी, कंट्रोल कर लो, तब तो हमारी एक न सुनी। 
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 10:25 IST

पिछले पार्ट में आपने पढ़ा था कि कैसे मीना घरवालों से छिपकर आधी रात को घर से निकल गई थी। उस सन्नाटे भरी रात में वह चुपचाप अपने दोस्त से मिलने जा रही थी। चारों तरफ अंधेरा और खामोशी थी, तभी अचानक पीछे से किसी की आवाज आई-मीना… मीना… मीना…आवाज सुनते ही मीना के कदम ठिठक गए। उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। वह घबरा गई। मन ही मन सोचने लगी- आधी रात में मेरा नाम कौन पुकार रहा है? मैंने तो किसी को कुछ बताया भी नहीं। कहीं किसी ने मुझे घर से निकलते हुए देख तो नहीं लिया? डर के बावजूद उसने पीछे मुड़कर देखने की हिम्मत नहीं की और तेज कदमों से अपने रास्ते पर चलती रही।

तभी फिर वही आवाज आई-अरे मीना, कहां जा रही हो? मेरे लिए तो रुक जाओ। यह सुनते ही मीना की घबराहट और बढ़ गई। उसे ऐसा महसूस होने लगा जैसे कोई नशे में धुत आदमी उसका पीछा कर रहा हो। उसके दिमाग में डरावने ख्याल आने लगे। उसने खुद से कहा- पता नहीं कौन सा नशेड़ी मेरे पीछे पड़ गया है। जब भी कुछ अच्छा करने निकलो, कोई न कोई रोकने आ ही जाता है। अब मीना ने भागने का फैसला कर लिया। उसे लगा- अगर यह नशे में है, तो ज्यादा दूर तक मेरा पीछा नहीं कर पाएगा। यह सोचते ही उसने अपनी रफ्तार बढ़ा दी और अंधेरी सड़क पर दौड़ने लगी…

nightfall trap part 3 women kidnapping story

तभी मीना भागने लगी, जैसे ही वह भागने लगी। पीछे से फिर किसी ने आवाज लगाई, अरे तुम भाग क्यों रही हो? मैं भी तो आ रहा हूं, रुक जाओ। ये सुनते ही मीना घबरा गई, अब जो भी उसका पीछा कर रहा था, वह भी अब उसके पीछे भागने लगा था। मीना लगभग 10 मिनट से भाग रही थी और लगातार पीछे से कोई उसका नाम पुकार रहा था। 
मीना ने सोचा- इस नशेड़ी से पीछा छुड़ाना आसान नहीं होगा, इससे बेहतर है, मैं कहीं छिप जाती हूं। तभी मीना को रास्ते में एक कुआं नजर आया। कुएं को लेकर आस-पास के लोगों में बुरी बातें फैली हुई थी। कहा जाता था कि यह कुआं शापित है और यहां से कई लड़कियां गायब हो चुकी है। जितनी भी लड़कियां गायब हुई है, उसे आखिरी बार कुएं के पास ही देखा गया था। 

मीना ने सोचा- यह सब तो बस लोगों ने कहानी बना रखी है, अभी जान बचाना ज्यादा जरूरी है। पीछा कर रहे आदमी से बचने के लिए वह छिपकर कुएं के पीछे बैठ गई। तभी जो आदमी उसका पीछा कर रहा था, वह भी वहीं बीच सड़क पर रुक गया। उसने चिल्लाते हुए कहा- अरे मीना…ओ मीना…मेरी छमकछल्लो… तुम मुझसे डर रही हो क्या..तुम तो कभी किसी से नहीं डरती। मीना ने छिपकर देखा… ये उसके पड़ोस में रहने वाला आदमी था। जो हमेशा उसे घर से बाहर निकलते ही टोकता था। मीना उसके सामने आधी रात में नहीं जा सकती थी, क्योंकि उसकी हरकतें अच्छी नहीं थी। मीना वहीं छिपकर बैठी रही। वहीं दूसरी तरफ आदमी, लगातार..मीना..मीना चिल्ला रहा था। 

10 मिनट बीत गए थे और वो वहीं पर रुका हुआ, मीना को ढूंढने में लगा था। तभी किसी ने पीछे से मीना का मुंह और आंख बंद कर दिया। सामने से मीना का पड़ोसी..मीना-मीना पुकार रहा था, वहीं पीछे से किसी ने मीना को कसकर जकड़ लिया था। मीना अपने हाथ-पांव छटपटा रही थी। वह हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही थी..लेकिन वह कुछ नहीं कर पाई। 

women kidnapping story thriller series

तभी किसी दूसरे आदमी ने उसके गर्दन के पास कुछ इंजेक्शन जैसा मार दिया। इंजेक्शन लगाते ही मीना बेसुध हो गई। उसका शरीर ढीला पड़ गया और आंखें बंद होने लगी। मीना आदमी की शक्ल देखने ही वाली थी, तभी वह बेहोश हो गई। दूसरी तरफ मीना के पड़ोसी को… मीना नजर नहीं आई। वह नशे में था और उसे लग रहा था की मीना शायद उसके सपने में आई थी। वह इतना ज्यादा नशे में था कि वहीं एक पेड़ के पास मीना-मीना बोलते हुए सो गया। 

सुबह होते ही उसकी नींद खुली, तो उसे याद आया। उसने रात को मीना को देखा था..लेकिन अच्छे से उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा था। यह सपना था या सच इस बात का पता लगाने के लिए वह मीना की घर की तरफ बढ़ रहा था, तभी मीना की मां रोते-बिलखते , सड़क पर मीना-मीना चिल्लाते हुए आ रही थी। तभी मीना की मां उसके पास आई और बोली, क्या रे सोनू, तूने मेरी बेटी मीना को देखा क्या…मीना कहीं नहीं मिल रही। 
सोनू घबरा गया.. यह पहली बार नहीं था, जब कोई लड़की गायब हुई हो और उसने उसे न देखा हो। लेकिन सोनू ने घबराकर मीना की मां को कुछ नहीं कहा.. सोनू ने कहा- आंटी मुझे तो नहीं पता… आप इतना परेशान न हो..यहीं कहीं गई होगी, आ जाएगी..

मीना ने कहा- अरे सुबह 5 बजे मेरी नींद खुली, तो वो कमरे में नहीं थी, उसके कपड़े भी कमरे में नहीं है। आखिर इसती सुबह तो वो कभी कहीं नहीं जाती। मेरी बेटी को कोई वापस ले आओ.. वो अभी बहुत छोटी और नादान है।  मीना की मां परेशान होकर, हर किसी से मीना के बारे में पूछ रही थी..वहीं दूसरी तरफ औरतें मीना को लेकर बातें बना रही थी…एक महिला ने कहा- भाग गई होगी, किसी लड़के के साथ। आवारा ही तो थी इसकी बेटी। देखे नहीं है, कैसे कपड़े पहनती थी..कैसे संस्कार थे इसके। मीना की मां अब क्यों रो रही है, जब हमने समझाया था कि बेटी हाथ से निकल जाएगी, कंट्रोल कर लो, तब तो हमारी एक न सुनी।  मीना की मां को सब सुनाई दे रहा था, लेकिन वह किसी से झगड़ना नहीं चाहती थी, वह चुपचाप लोगों के ताने सुनकर आगे बढ़ गई.. हर किसी से बस एक सवाल पूछ रही थी.. मीना को देखा क्या? मीना को देखा क्या? हर आदमी बस एक ही जवाब दे रहा था, हमने नहीं देखा.. मीना की मां परेशान होकर सिर पकड़ कर जमीन पर ही बैठ गई.. आखिर मेरी बेटी कहां चली गई..कहीं उसके साथ कुछ हो तो नहीं गया होगा। 

trap part 3 women kidnapping story thriller series

मीना की मां को टूटता देख, सोनू उनके पास आकर बैठ गया। उसने मीना की मां से कहा- आप परेशान मत हो, मीना मिल जाएगी। मैं आपकी बेटी को ढूंढने में मदद करूंगा। 
सोनू ने यह बात बोल तो दी थी, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मीना कहां गई होगी। मीना की मां, उसके ऑफिस भी गई और मीना के बारे में उसके सर से भी बात की, लेकिन उन्हें भी मीना के बारे में कुछ नहीं पता था। आखिर 24 घंटे बीत जाने के बाद मीना की मां को पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करनी पड़ी। 

मीना की मां ने, पुलिस को सभी जानकारी दी, तो पुलिस अधिकारी का एक ही जवाब आया। घर में उसके कपड़े भी नहीं है, तो भाग गई होगी। माजी खुद से भागे गए लोगों को खोजना आसान नहीं होता। जिसे गायब किया जाता है, उसे खोजा जाता है, न की खुद से भागे गए लोगों को। पिछले एक साल में 6 लड़कियां गायब हुई हैं, आपके आस-पास के इलाकों से। हर लड़की अपने कपड़े लेकर भागी है और उनका कोई पता नहीं चल पाया। जो लड़की वापस ही नहीं आना चाहती, उसको कैसे खोजा जा सकेगा, लेकिन ठीक है, मीना को खोजने की हम पूरी कोशिश करेंगे। हमें कोई जानकारी मिली, तो आपको बताएंगे। क्या पुलिस मीना को खोज पाएगी? जानने के लिए इंतजार करे अगले पार्ट का...

यह कहानी पूरी तरह से कल्पना पर आधारित है और इसका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है। यह केवल कहानी के उद्देश्य से लिखी गई है। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। ऐसी ही कहानी को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

इसे भी पढ़ें-  Nightfall Trap Part 1: 'तूम आधी रात में मुझसे मिलने आना फिर हम...' चौराहे के पीछे का खौफनाक राज; मीना जिसे 'मोहन' समझ कर मिलने गई क्या वो कोई और था?

इसे भी पढ़ें- Nightfall Trap Part 2: 'उसने मुझे फोन करके बुलाया और फिर मेरे साथ...' मीना अपनी मां से छिपकर आधी रात को किसी से मिलने गई थी, लेकिन उस दिन उसके साथ जो हुआ वह डराने वाला था

इसे भी पढ़ें- 'कोई तो दरवाजा खोलो, प्लीज मदद करो...' नोएडा की इस 13 फ्लोर वाली बिल्डिंग में आधी रात को मदद की गुहार लगा रही थी पूजा, तभी किसी ने पीछे से... 

इसे भी पढ़ें- क्या बिल्डिंग में ही छिपी थी पूजा? हर कमरे में तलाश की जा रही थी, तभी बेसमेंट में दीवार के अंदर से...

इसे भी पढ़ें-बाढ़ में डूब गया पूरा गांव, दूर-दूर तक बस पानी दिख रहा था, लेकिन 3 दिन से एक महिला अकेले पेड़ की टहनी बैठी थी, पति बचाने आया लेकिन…

इसे भी पढ़ें-फ्लाइट में 200 के करीब यात्री सवार थे, 7 हथियारबंद लोगों ने प्लेन को हाईजैक कर लिया था और बंदूक की नोक पर एयर होस्टेस के हाथ-पैर भी बांध दिए गए थे, तभी किसी ने...

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।