
बदलते समय के साथ किचन में रसोई गैस के इस्तेमाल का तरीका बदल रहा है। भारी-भरकम सिलेंडर की बुकिंग से लेकर उसे भरवाने के झंझट से बचने के लिए लोग PNG यानी पाइप नेचुरल गैस की ओर रुख कर रहे हैं। पीएनजी न केवल सेफ और सस्ती है, बल्कि यह आपके घर तक पाइप के जरिए सीधे पहुंचती है। इससे सिलेंडर बदलने की झंझट खत्म हो जाती है। फाइव-स्टार होटलों और मॉडर्न सोसायटियों की तरह अब आम घरों में भी यह सुविधा आसानी से पहुंच रही है। अगर आप वर्तमान में हो रही एलपीजी गैस समस्या जूझ रही हैं और पीएनजी कनेक्शन पर स्विच करना चाहती हैं, तो नीचे लेख में जानें कैसे करें इसके लिए रजिस्ट्रेशन।

इसे भी पढ़ें- LPG Rules: गैस सिलेंडर रखने की भी है लिमिट, नियम तोड़ा तो मिलेगी कड़ी सजा; जानें क्या है गाइडलाइन?

डॉक्यूमेंट और सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने के बाद, कंपनी के टेक्नीशियन आपके घर आएंगे। इसके बाद वह बाहर की मेन पाइपलाइन से आपके किचन तक एक पाइप लाइन बिछाएंगे और मीटर लगाएंगे। टेक्नीशियन चूल्हे के नोजल को बदलकर उसे पीएनजी में कंवर्ट कर देते हैं। इस प्रोसेस को करने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है।
पीएनजी कनेक्शन एक्टिव होने के बाद, पुराने एलपीजी सिलेंडर को सरेंडर कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस एजेंसी के पास जाकर अपना सब्सक्रिप्शन वाउचर जमा करना होगा। सिलेंडर और रेगुलेटर वापस करने पर आपका सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- LPG Gas के बाद दूध की होने वाली है किल्लत! कम दिनों का बचा है स्टॉक; जानें डेयरी प्रोडक्ट के बिना कैसे चला सकती हैं रसोई?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।