
28 फरवरी से शुरू हुए ईरान और अमेरिका युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। अभी तक जहां लोग एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर परेशान है। वहीं अब यह संकट डेयरी प्रोडक्ट पर नजर आ रहा है। शहर में रहने में आधे से ज्यादा लोग पैकेट वाले दूध का इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में महिलाओं की समस्या बढ़ गई है क्योंकि यह हमारे रोजाना के खान-पान का अनिवार्य हिस्सा है। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के पोषण और रात के खाने के रायते तक, इसके बिना रसोई अधूरी लगती है। अब ऐसे में सवाल यह आता है कि अगर ये प्रोडक्ट आना बंद हो गए तो क्या होगा? ऐसी परेशानी के समय में पैनिक होने के बजाय अपनी रसोई को स्मार्ट तरीके से मैनेज कर सकती हैं।
आज के इस लेख में हम आपको डेयरी प्रोडक्ट के रिप्लेस करने वाले कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप दूध की कमी के दौरान किचन को चला सकती हैं।

अगर बाजार में गाय या भैंस का दूध कम मिल रहा है, तो आप घर पर ही सोया मिल्क, बादाम का दूध या ओट्स मिल्क तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सोयाबीन को भिगोकर पीस लें। इसे छानकर दूध के रूप में इस्तेमाल करने के अलावा इससे आप चाय और कॉफी भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पैकेजिंग डेट, FSSAI लाइसेंस नंबर... दूध का पैकेट खरीदने से पहले चेक कर लें ये 8 चीजें
सब्जियों में अक्सर हम रिच लुक के लिए मलाई या दही का इस्तेमाल करते हैं। इसकी जगह आप मूंगफली का पेस्ट, काजू के टुकड़े या मगज के बीज पीसकर डाल सकती हैं। इसके अलावा, उबले हुए प्याज और टमाटर की प्यूरी में थोड़ा सा भुना हुआ बेसन मिलाने से ग्रेवी गाढ़ी और रेस्टोरेंट जैसी बनती है। खटास के लिए दही की जगह अमचूर पाउडर, नींबू का रस या इमली के पल्प का प्रयोग किया जा सकता है।

सुबह की शुरुआत अगर दूध वाली चाय के बिना अधूरी लगती है, तो आप ब्लैक टी, लेमन टी या हर्बल काढ़ा ट्राई कर सकती हैं। नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स या ओट्स को दूध के बजाय ताजे फलों के रस या सादे पानी में पकाकर शहद के साथ लिया जा सकता है। पनीर की जगह सोया पनीर का इस्तेमाल करें।
ताजा दूध न होने पर आप मिल्क पाउडर यूज कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर गुनगुने पानी में इसे घोलकर बच्चों को देने या चाय बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, कंडेंस्ड मिल्क कॉफी को क्रीमी बनाने के काम आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: किचन की इस सीक्रेट चीज से बिना दूध के बनेगा सफेद और नरम पनीर, जानें तरीका
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।