Mon Feb 23, 2026 | Updated 07:47 PM IST
herzindagi
Soybean se paneer kaise banaye

Kitchen Hacks: किचन की इस सीक्रेट चीज से बिना दूध के बनेगा सफेद और नरम पनीर, जानें तरीका

How To Make Paneer At Home Without Milk: अगर आपको बाजार का पनीर पसंद नहीं है, तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं, लेकिन क्या होगा अगर रसोई में दूध ही न हो? परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप किचन में रखी एक 'सीक्रेट' चीज से भी सॉफ्ट पनीर बना सकती हैं। पूरी विधि जानने के लिए नीचे लेख पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 17:21 IST

How To Make Paneer From Soyabean: क्या आपने कभी सोचा है कि बिना एक बूंद दूध का इस्तेमाल किए भी आप घर पर बिल्कुल बाजार जैसा सफेद और नरम पनीर बना सकती हैं? यकीनन यह पढ़ने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। अगर आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी पनीर को खाने से बचती हैं, तो घर पर इसे तैयार करना सही है, लेकिन कई बार दूध का न होना काम के बीच बाधा बन जाता है। अब ऐसे में आप अगर आपको पनीर खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप सोयाबीन की मदद से इसे बनाकर तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें बिना दूध घर पर पनीर कैसे बनाएं?

जरूरी सामग्री

  • 1 कप- सूखी सोयाबीन
  • 4 कप- पानी
  • 2 बड़े चम्मच- नींबू का रस या सिरका

सोयाबीन से पनीर कैसे बनाएं? (How To Make Paneer Without Milk)

soybean paneer kaise banayen

  • सोयाबीन को रात भर के लिए भिगो दें। अगले दिन, भीगी हुई सोयाबीन को छान लें और सोयाबीन को ताज़े पानी से धो लें।
  • सोयाबीन को पानी के साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक वह स्मूद न हो जाए और सभी अच्छी तरह से क्रश न हो जाएं।
  • सोया मिल्क को अलग करने के लिए इस मिक्सचर को मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें।
  • सोया मिल्क को एक बर्तन में डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • उबलने से ठीक पहले, आंच बंद कर दें और धीरे-धीरे नींबू का रस डालते हुए हल्के हाथों से चलाएं।
  • आप देखेंगी कि दूध फट रहा है और देखते ही देखते दूध और पानी अलग हो जाएगा।
  • फटे हुए मिक्सचर को छानने के लिए मलमल के कपड़े में डालें।
  • दही को कपड़े में कसकर लपेटें और किसी भारी चीज़ या प्लेट के नीचे दबाकर ज़्यादा पानी निकाल दें और उसे आकार दें।
  • इसे 30–60 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • ऐसा करने से पनीर अच्छे से जम जाएगा और आसानी से टुकड़ों में काटा जा सके।

इसे भी पढ़ें- पनीर खरीदते समय अपनाएं ये तरीके, नहीं खाएंगी धोखा; मिनटों की परख में कर लेंगी असली-नकली की पहचान

सोयाबीन पनीर को कैसे स्टोर करें? (Soybean Paneer Storage Tips)

सोयाबीन पनीर को टोफू पनीर भी कहते हैं। यह डेयरी पनीर की तुलना में थोड़ा अलग होता है। इसे सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है। नीचे जानें तरीका

  • टोफू को एक एयरटाइट डिब्बे में डालें और उसे पूरी तरह साफ पानी से भर दें।
  • हर रोज डिब्बे का पानी बदलें। ऐसा करने से टोफू 5 से 7 दिनों तक एकदम ताजा और नरम बना रहता है।
  • अगर आप बिना पानी के फ्रिज में खुला छोड़ देंगे, तो यह रबर जैसा सख्त हो जाएगा और अजीब गंध आने लगेगी।

खराब टोफू या सोयाबीन पनीर की पहचान कैसे करें? (How To Identify Spoiled Soybean Paneer)

how to make paneer from soybeans at home

अगर आपने सोयाबीन पनीर को लंबे समय से स्टोर करके रखा है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर चेक करें कि यह सही है या खराब।

  • अगर टोफू से खट्टी या तीखी गंध आ रही है, तो समझ जाए कि वह खराब हो चुका है।
  • पनीर की लेयर पर चिकनापन महसूस हो रहा है या फिर रंग बदल गया है, तो इसका उपयोग न करें।

इसे भी पढ़ें- Paneer Frying Tips: फ्राई करते समय क्या कड़ाही से चिपक जाता है पनीर, तो आप भी कर रही हैं ये गलतियां? जानें सही तरीका

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Gemini



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
 सोयाबीन पनीर को कितने दिन स्टोर करके रख सकते हैं?
 सोयाबीन पनीर को 5 से 7 दिनों तक स्टोर करके रख सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।