Sat Apr 11, 2026 | Updated 11:24 AM IST
image

कम दूध में भी बनेगी होटल जैसी कड़क और मलाईदार चाय, बस चाय पत्ती के साथ डाल दें ये 1 चीज

हम सभी को चाय पीना बहुत पसंद है, लेक‍िन कई बार ऐसा होता है कि घर में दूध कम होता है, लेकिन चाय पीने का मन बहुत ज्यादा होता है। अगर आप भी कम दूध में कड़क चाय बनाना चाहती हैं, तो हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 16:51 IST

हमारे यहां भारत में चाय लवर्स की कमी नहीं है। सुबह, दोपहार या शाम हो, चाय तो चाहि‍ए ही होता है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें रात के समय भी चाय चाह‍िए। हालांक‍ि, कई बार लोगों के साथ ऐसा हाेता है क‍ि घर में दूध कम होता है और उन्‍हें चाय पीने का मन होता है। मैं भी कई बार ऐसे ही फंस चुकी हूं क‍ि कम दूध में कैसे कड़क और मलाईदार चाय बनाई जाए?

तब मेरी एक फ्रेंड ने, जो क‍ि एक होटल में शेफ है, एक ऐसा ट्र‍िक बताया क‍ि र‍िजल्‍ट ब‍िल्‍कुल ढाबे वाली कड़क चाय जैसा ही था। अब जब भी मेरे घर में दूध कम होता है, तो मैं यही तरीका आजमाती हूं। अगर आप भी कम दूध में कड़क चाय बनाना चाहती हैं तो हम आपसे ये तरीका शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं-

malaidar tea recipe (1)

कम दूध में कैसे बनाएं मलाईदार और कड़क चाय?

सामग्री:

  • पानी- 1 कप
  • दूध- आधा कप (या जितना आपके पास हो)
  • चाय पत्ती- 1 चम्मच
  • चीनी- स्वाद अनुसार
  • अदरक
  • इलायची
  • दालचीनी का छोटा टुकड़ा
  • मिल्क पाउडर- 1-2 चम्मच

यह भी पढ़ें- क्या आप भी हैं Tea Lover? जरूर लें इन 5 तरह के शाही चाय की चुस्‍की, मेहमान भी पूछेंगे रेस‍िपी

बनाने का तरीका भी जानें

  • सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उबाल लें
  • अब इसमें चाय पत्ती डालें और अच्छी तरह बाॅयल होने दें
  • जब पानी का रंग गहरा होने लगे, तब इसमें चीनी डालें
  • अब अदरक, इलायची और दालचीनी डालकर दो म‍िनट पकने दें
  • अब थोड़ा सा दूध डालें और एक उबाल आने दें
  • अब आती है ये खास ट्रिक
  • अलग से एक कटोरी में मिल्क पाउडर लें
  • उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर स्मूद घोल बना लें (गुठलियां न रहें)
  • इस घोल को चाय में डाल दें
  • अब चाय को 1-2 मिनट तक अच्छे से उबालना है
  • आपकी कड़क और मलाईदार चाय तैयार है

यह भी पढ़ें- बाजार वाली चाय को कहें 'ना'! किचन के इन 4 मसालों से बनाएं सबसे असरदार चाय, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

 

malaidar tea recipe (3)

आपको बता दें क‍ि मिल्क पाउडर से चाय ज्यादा मलाईदार बनाती है, रंग भी अच्छा आता है और स्वाद भी बिल्कुल रिच और कड़क लगता है।

यह भी पढ़ें- गुड़ की चाय से लेकर कश्‍मीरी कहवा तक, पी जा सकती हैं ये 6 ड्रिंक्स; जान लें बनाने का आसान तरीका

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • चाय पत्ती थोड़ा स्ट्रॉन्ग रखें, ताकि स्वाद अच्छा आए
  • मिल्क पाउडर का घोल हमेशा अलग से बनाकर डालें
  • बहुत ज्यादा मिल्क पाउडर न डालें, वरना स्वाद बदल सकता है
  • चाय को कम से कम तीन से चार बार जरूर उबालें

तो अगर आपके घर में भी दूध कम है और आपको अच्छी, कड़क और मलाईदार चाय पीनी है, तो आप ये तरीका आजमा सकती हैं। थोड़े से मिल्क पाउडर के इस्तेमाल से आप चाय का स्वाद पूरी तरह बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Best Milk For Making Tea: गैस फूंकने के बाद भी नहीं आ रहा स्वाद? जानें चाय में किस तरह का दूध डालने से आता है परफेक्ट टेस्ट

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।