
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कर्क्युमिन होता है। ये इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है, इम्यूनिटी मजबूत करता है, डाइजेशन को दुरुस्त करता है और शरीर को ताकत देता है। बेशक ये गुणों की खान है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे पीने का सही समय क्या है? सुबह या रात, हल्दी वाले दूध को किस समय पीने से ज्यादा फायदे मिल सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी Dr. Vighnesh Y, Sr. Consultant General Physician, Yashoda Hospitals, Hyderabad दे रहे हैं।

सुबह के समय हल्दी दूध पीना पित्त ऊर्जा को बढ़ाता है। मेडिसिनल फूड स्टडीज जर्नल के अनुसार, हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन दूध में मौजूद फैट्स और काली मिर्च के साथ अच्छे से अब्जॉर्ब होता है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है, ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है और मेटाबॉलिज्म अच्छे से काम करता है। जिन लोगों के शरीर में वात अधिक होता है या जिन्हें आईबीएस है, उनके लिए सुबह के समय हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। 2022 के फाइटोथेरेपी रिसर्च मेटा-विश्लेषण से पता चलता है कि हल्दी वाले दूध को सुबह जल्दी पीने से गट हेल्थ दुरुस्त होती है और ब्लोटिंग कम होती है।
जो लोग कफ प्रधान हैं, उन्हें रात के समय गर्म हल्दी वाला गर्म दूध पीना चाहिए। कर्क्युमिन में मौजूद गुण दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन मिलकर मेलाटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं और इससे अच्छी नींद आती है। न्यूट्रिशन जर्नल (2021) के अनुसार, रात में इसका सेवन करने से जोड़ों का दर्द कम होता है और बेहतर नींद आती है, साथ ही यह रात में होने वाली सूजन को भी कम करता है। पित्त प्रकृति के लोगों या अनिद्रा और दर्द से परेशान लोगों के लिए यह एकदम सही है। यह रात भर बॉडी हीट को बैलेंस करता है।
यह भी पढ़ें- Constipation Relief Tricks: सुबह Pot पर बैठते ही पेट होगा साफ, रोज खाएं 30 रुपये की ये 3 चीजें

यह भी पढ़ें- 1 चम्मच तुकमलंगा के बीज खाने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें
हल्ही दूध को डाइट में जरूर शामिल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।