Fri Apr 3, 2026 | Updated 01:27 AM IST HZ Awards 2026
tukmalanga khane ke fayde

1 चम्‍मच तुकमलंगा के बीज खाने के क्या फायदे हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

तुकमलंगा या सब्जा के बीज नेचुरल और पोषक तत्‍वों से भरपूर सुपरफूड है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके कब्‍ज और हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं, अगर आप इसे सही मात्रा में और सही तरीके से खाती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 21:03 IST

तुकमलंगा को आमतौर पर सब्जा बीज या बेसिल सीड्स के नाम से जाना जाता है। इन बीजों का इस्‍तेमाल आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा हैं। ज्‍यादातर महिलाएं इसका इस्‍तेमाल फालूदा, शरबत, नींबू पानी, मैंगो शेक, ठंडाई आदि चीजों में डालकर करती हैं।
सब्जा के काले बीज पानी में भीगने के बाद फूलकर सफेद और काले रंग के स्पंजी हो जाते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याओं खासकर पेट के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। लेकिन, आज एक्सपर्ट डॉक्टर गुलबहार अंसारी (B.U.M.S) हमें इसके दो खास फायदों के बारे में बता रही हैं, जिससे आजकल ज्‍यादातर महिलाएं परेशान हैं। तो देर किस बात की आइए इस आर्टिकल के माध्‍मय से इनके बारे में विस्‍तार से जान लेते हैं। शायद यह आपके लिए भी मददगार साबित हो जाए।

तुकमलंगा के पोषक तत्व

  • विटामिन-ए
  • विटामिन-के
  • विटामिन-ई
  • विटामिन बी6
  • थायमिन
  • फोलेट
  • प्रोटीन
  • फाइबर
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड
  • पोटेशियम
  • मैग्नीशियम
  • आयरन
  • कैल्शियम
  • आइसोथायोसाइनेट
  • सोर्बिटोल

कब्ज के लिए तुकमलंगा के बीज के फायदे

  • तुकमलंगा के बीजों में फाइबर बहुत ज्‍यादा होता है, जो डाइजेशन को सही करके मल त्‍याग को आसान बनाता है। यह बीज नेचुरली कब्‍ज की समस्‍या को दूर कर सकते हैं।

sabja seeds for constipation

  • जब बीजों को पानी में भिगोकर खाया जाता है, तब यह जैली जैसी बनावट ले लेते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं।
  • फाइबर की मौजूदगी से मल को नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाता है।
  • इसमें मौजूद सोर्बिटोल नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है।
  • आइसोथायोसाइनेट पेट की जलन और गैस को शांत करता है और आंतों की सफाई करता है।
  • रेगुलर खाने से पेट साफ रहता है, डाइजेशन सुधरता है और कब्ज की समसया बार-बार नहीं होती है।

इसे जरूर पढ़ें: 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

हड्डियों के लिए तुकमलंगा के बीज के फायदे

  • तुकमलंगा के बीजों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और हेल्‍दी बनाए रखते हैं।

tukmalanga for joint pain

  • इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए सबसे जरूरी तत्व है।
  • मैग्नीशियम हड्डियों की संरचना को बनाए रखने और मसल्‍स को बैलेंस रखने में सहायक है।
  • आयरन हड्डियों में ब्‍लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए जरूरी है।
  • विटामिन-के हड्डियों में कैल्शियम का अवशोषण सही करके उन्हें टूटने से बचाता है।
  • फोलेट हड्डियों की टिश्‍यु की मरम्मत और निर्माण में मददगार होता है।
  • तुकमलंगा के बीज रेगुलर खाने से हड्डियां कमजोर नहीं होती हैं, जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां मजबूत रहती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में रोजाना 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज खाने से क्या होता है?

तुकमलंगा के बीज कैसे खाएं?

  • 1 चम्मच तुकमलंगा के बीज को 1 कप पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • बीज फूलकर जैली जैसी बनावट के हो जाएंगे।
  • आप इसे सिर्फ पानी में डालकर सुबह खाली पेट पिएं या नींबू पानी, शरबत, फालूदा, स्‍मूदी में मिलाकर ले सकती हैं।

tukmalanga khane ke fayde

आप भी इन बीजों को खाकर हड्डियों को मजबूत और कब्‍ज की समस्‍या से बच सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
तुकमलंगा (सब्जा बीज) क्या होता है?
तुकमलंगा को सब्जा बीज या बेसिल सीड्स कहा जाता है। यह छोटे काले बीज होते हैं, जो पानी में भिगोने पर फूलकर जेली जैसे हो जाते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं।
तुकमलंगा के बीज किन चीजों में इस्तेमाल किए जाते हैं?
इन्हें फालूदा, शरबत, नींबू पानी, ठंडाई, स्मूदी और मैंगो शेक में डालकर खाया जाता है।
तुकमलंगा के बीज में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
इनमें विटामिन A, K, E, B6, फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट और सोर्बिटोल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।