Sun Feb 22, 2026 | Updated 04:31 AM IST
herzindagi
strawberry interesting facts

दुनिया का इकलौता फल जिसके बीज अंदर नहीं, बाहर होते हैं; क्या आप जानती हैं इसका नाम?

हमेशा से हम लोग देखते आए हैं क‍ि सभी फलों के बीज अंदर होते हैं, लेकिन एक ऐसा फल भी है जिसके बीज बाहर दिखाई देते हैं। यही बात इसे बाकी फलों से अलग और खास बनाती है। ये फल अपने लाल रंग, मीठे स्वाद और जूसी टेक्सचर की वजह से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यहां हम आपको उस फल के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-21, 12:03 IST

Strawberry Interesting Facts: दुन‍ियाभर में ऐसे कई फल हैं जो अपने जबरदस्‍त स्‍वाद और फायदों के ल‍िए जाने जाते हैं। कुछ फल तो इतने सुंदर लगते हैं ज‍िसे देखकर तुरंत खाने का मन कर जाता है। आमतौर पर फलों में बीज अंदर होते हैं, लेक‍िन दुन‍िया में एक ऐसा इकलौता फल है जि‍सके बीज अंदर नहीं बल्‍क‍ि बाहर होते हैं। इस फल का नाम है स्ट्रॉबेरी (Strawberry) है। इसका लाल रंग ही इसे सबसे सुंदर बनाता है।

खास बात तो ये है क‍ि जो बच्‍चे फ्रूट्स खाने में मुंह बनाते हैं, वो भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। आज हम आपको इसके बारे में द‍िलचस्‍प बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

strawberry interesting facts (2)

स्ट्रॉबेरी के बीज बाहर क्यों होते हैं? (Why Strawberry Seeds Outside)

आपने अगर ध्‍यान से देखा होगा तो स्ट्रॉबेरी के ऊपर छोटे-छोटे पीले दाने नजर आते हैं, वही असल में इसके बीज हैं। इन्हें साइंस में एकीन कहा जाता है। हैरानी की बात तो ये है क‍ि स्ट्रॉबेरी का लाल और मुलायम हिस्सा असली फल नहीं होता है बल्कि ये छोटे-छोटे दाने ही असली फल माने जाते हैं। ऐसा क‍िसी और फल में नहीं होता है। इसमें बीज बाहर की तरफ इसल‍िए होते हैं ताकि वे आसानी से फैल सकें।

यह भी पढ़ें- Cakes For Daughter Birthday: बिटिया के बर्थडे को स्‍पेशल बनाएंगे ट्रेंडिंग केक डिजाइंंस, देखते ही खुश हो जाएगी नन्ही परी

कहां से आई और कैसे उगाई जाती है स्ट्रॉबेरी?

ऐसा कहा जाता है क‍ि सबसे पहले स्ट्रॉबेरी यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में पाई जाती थी। आज के समय में ये 70 से ज्यादा देशों में उगाई जाती है। चीन, अमेरिका और मैक्सिको में इसकी अच्‍छी पैदावार होती है। खेतों के साथ-साथ आप स्ट्रॉबेरी को गमलों में भी आप उगा सकती हैं। इसे अच्छी धूप की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- झटपट तैयार करें स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का पापड़, खाते ही आ जाएगा मजा

स्ट्रॉबेरी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स भी जानें (Strawberry Interesting Facts)

  • एक स्ट्रॉबेरी पर करीब 200 के आसपास बीज होते हैं
  • ये गुलाब के परिवार से जुड़ा हुआ फल माना जाता है
  • बसंत के मौसम में ये सबसे पहले फल देता है
  • इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी कम होती है
  • स्‍ट्राॅबेरी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बच्चों के लिए बनाकर स्टोर कर लें स्ट्रॉबेरी और अनानास की जैम, यहां देखें आसान रेसिपी

strawberry interesting facts (1)

स्ट्रॉबेरी से आप क्‍या-क्‍या बना सकती हैं? (Strawberry Recipes)

  • केक, पेस्ट्री और आइसक्रीम
  • स्मूदी और मिल्कशेक
  • जैम, सिरप और चॉकलेट
  • फ्रूट सलाद

तो अगली बार जब भी आप स्ट्रॉबेरी खाएं, तो इसके ऊपर दिखने वाले बीजों को ध्यान से जरूर देखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।