Fri Apr 10, 2026 | Updated 08:51 AM IST HZ Awards 2026
which plant should be planted in april that will give good vegetables by june

अप्रैल के महीने में उगाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे, जून तक टोकरी भर-भरकर आएंगी सब्जियां

अप्रैल का महीना कई सब्जियों के लिए अच्छा माना जाता है। इसकी खासियत यह होती है कि ये तेजी से बढ़ती हैं और सही देखभाल मिलने पर 2 से 3 महीनों के अंदर ही फल देने लगती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 18:38 IST

अप्रैल की महीना कई सब्जियों को गार्डन में लगाने के लिए अच्छा माना जाता है। इससे आपको 2 से 3 महीने में ढेर सारी सब्जियां मिलने लगती है। हालांकि, इसके लिए आपको पौधों का नियमित रूप से ख्याल रखना जरूरी है और सही तरह से पानी देना भी। अक्सर लोग पौधे तो लगा लेते हैं, लेकिन सही तरीके से ख्याल रखना नहीं जानते। यही कारण है कि 2 से 3 महीने बीत जाने के बाद भी उनके गार्डन में सब्जी के पौधे में कोई फल नहीं आता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अप्रैल में लगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप भी जून-जुलाई तक घर में उगाई सब्जियां खा सकती हैं।

टमाटर के लिए है अच्छा समय

यह पौधा अप्रैल के महीने में अच्छे से ग्रो करता है। इसका इस्तेमाल घर में लगभग हर सब्जी में होता है, इसलिए यह सबसे काम की सब्जी है। घर में कोई और सब्जी नहीं होती, तो लोग टमाटर की चटनी बनाकर भी खा लेते हैं।

  • लगाने का सही तरीका- इसके लिए आपको लगभग12–15 इंच का गहरा गमला लेना चाहिए।
  • मिच्ची और गोबर खाद के साथ सही मात्रा में रेत का होना भी जरूरी है।
  • रोज हल्की धूप और समय-समय पर पानी देना भी जरूरी है।
  • सही से ध्यान रखा गया, तो जून तक आपको फल मिलने लग जाएगा।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, बिना एसी-कूलर के घर का कोना-कोना रहेगा ठंडा

April vegetable planting

भिंडी लगाएं

अप्रैल का महीना भिंडी का पौधा लगाने के लिए भी बेस्ट है। गर्मी में भिंडी बहुत ज्यादा आती है और अधिकतर लोगों को भिंडी खाना पसंद भी होता है। इसे गर्मी की सबसे आसान और तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से एक माना जाता है।

  • लगाने का सही तरीका- इसके लिए आपको सीधा गमले में बीज लगाना चाहिए।
  • गमला 10- 12 इंच वाली गहराई वाला लें।
  • इसे रोज अच्छी यानी 5 से 6 घंटे की धूप दें।
  • सही तरह से ख्याल रखा गया तो, 45 दिन में भी सब्जियां मिलने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

Home vegetable gardening

मिर्च लगाने का सही समय

  • बिना मिर्च के कोई भी सब्जी नहीं बन सकती। इसलिए, यह सब्जियों में यूज होने वाली सबसे जरूरी चीज है।
  • यह छोटे गमले में भी आसानी से उग जाता है, इसलिए बड़े गमले पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
  • इसके लिए आपको 8 से 10 इंच का गमला लेना है।
  • रोज 4 से 5 घंटे की धूप देनी होगी।
  • हफ्ते में 2 से 3 बार पानी भी देना चाहिए।
  • 60 से 80 दिन में मिर्च आना शुरू हो जाएंगे।

Plant watering and sunlight

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।