
गर्मियों में ऐसी कई सब्जियां मिलती हैं, जिसे आप अपने घर के गमले या गार्डन में उगा सकती हैं। लौकी, तोरई, भिंडी, करेला और टमाटर जैसी सब्जियों को गार्डन में लगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए आप मिट्टी और थोड़ी सी देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूर होता है। मार्च का महीना आपके लिए सही हो सकता है, क्योंकि धूप अच्छी खिलने लगी है। कई सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हें मार्च में उगाने पर आप जून-जुलाई तक ढेर सारी सब्जियां उगा लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सब्जियां उगाने से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे, जो आपके लिए फायेदमंद हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Madhumalti Care Tips: गर्मियों में फूलों से लद जाएगी मधुमालती की बेल, बस मार्च में कर लें ये 5 जरूरी काम
यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली
मार्च में सबसे अच्छा समय हरी मिर्च और टमाटर लगाने का है। दोनों ही सब्जियों को आप मार्च में उगाएंगी, तो पूरी गर्मी आपका काम हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि पौधा आप 2 से 3 गमले में लगा सकती हैं। इससे अलग-अलग गमले में सब्जियां आएंगी और लंबे समय तक आप इनसे सब्जियां तोड़ पाएंगी। पौधों को ख्याल रखने का तरीका आपको पता होगा, तो पौधे अच्छे से ग्रो होंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।