Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:40 AM IST HZ Awards 2026
image

टमाटर के पौधे में आ रहे हैं ढेर सारे पत्ते पर फल एक भी नहीं? जानें असली वजह

टमाटर का पौधा एक ऐसा पौधा है, जिसे सही समय पर सही देखभाल की जरूरत होती है। इस पौधे का रोज ख्याल रखने के साथ-साथ आपको मिट्टी की क्वालिटी पर भी ध्यान रखना चाहिए, कई बार मिट्टी की वजह से भी पौधा फल नहीं दे पाता।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 16:37 IST

टमाटर का पौधा गार्डन में लगाए हुए 2 महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन फिर भी इसमें फल नहीं आ रहे हैं, तो इसके कारण आपको पता होने चाहिए। समय रहते अगर आपने ध्यान नहीं दिया, तो पौधा सूखने लग जाएगा और पत्ते भी झड़ने लग जाएंगे। आजकल लोग, इस तरह की सब्जियां अपने गार्डन या छत पर ही उगाने लगे हैं, लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि पौधा तो हरा-भरा दिखता है, लेकिन अच्छी ग्रोथ नहीं होती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको टमाटर के पौधे में फल क्यों नहीं आ रहे हैं, इसके कारण बताएंगे, जिससे आप इसका सही से ख्याल रख पाएंगी।

धूप हो सकता है कारण

पौधे को धूप से बचाने के लिए आप पूरे दिन छांव में रखती हैं, तो ध्यान रखें कि इसमें फल नहीं आएंगे। टमाटर को रोजाना कम से कम 5 से 7 घंटे की धूप जरूरी होती है। ऐसे में आप पूरे दिन छाव में रखेंगे, तो इसे पोषक तत्व नहीं मिलेंगे। धूप से केवल पत्ते नहीं बढ़ते, बल्कि जड़ें भी मजबूत होती हैं और फल देने के योग्य बनती हैं।

tomato plant care

पानी नहीं दे रहे हैं

पौधे को पानी नहीं दे रही हैं, तो इसे बढ़ने और फल देने की हिम्मत नहीं मिलती। जिस तरह मानव शरीर पानी के बिना नहीं जी सकता, उसी तरह पौधे को भी पानी चाहिए होता है, लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा पानी देना भी नुकसानदायक है। आप केवल उतना ही पानी दें, जितनी जरूरत है। मिट्टी गीली है, तो पानी न डालें।

इसे भी पढ़ें- टमाटर के पौधे में नहीं लग रहे हैं फल और फूल? जड़ में डालें यह 1 चीज...भर जाएगा गमला

पोषक तत्व

कई बार लोग किसी और पौधे की मिट्टी निकालकर उसी मिट्टी में टमाटर का पौधा लगा देते हैं। मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी रहती है, जिसकी वजह से पौधा फल नहीं दे पाता। सही मिट्टी भी पौधे को फल देने में मदद करती है। काफी दिन बीत जाने के बाद भी अगर फल नहीं आ रहे हैं, तो आपको मिट्टी बदलनी चाहिए।

tomato plant care

इसके अलावा पौधे को खाद देना भी बहुत जरूरी है। अक्सर लोग पौधे को धूप और पानी देते हैं, लेकिन खाद कभी नहीं देते। खाद पौधे के लिए भोजन की तरह होता है, जो उन्हें मजबूती देता है। समय-समय पर आपको खाद देना चाहिए। 2 हफ्ते में एक बार या 1 महीने में एक बार खाद जरूर देना चाहिए। टमाटर के पौधे का ख्याल रखने का तरीका पता होगा, तो इसमें फल अच्छे से आएंगे। 

यह भी देखें- Ghar Me Parwal Kaise Ugaye: बिना खर्च किए बेल से गुच्छे भर निकलेंगे परवल, अगर जड़ के पास डालेंगी घर में मौजूद इन चीजों से बनी खाद

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।