Sat Mar 28, 2026 | Updated 02:07 AM IST HZ Awards 2026
best vegetables to plant in March

Gardening Hacks: मार्च के आखिरी हफ्ते में बोएं ये बीज, 2-3 महीने में भर-भर के मिलेंगी सब्जियां

मार्च का आखिरी हफ्ता गर्मियों की सब्जियों की बुवाई के लिए सबसे सुनहरा समय होता है। इस समय तापमान न तो बहुत कम होता है और न ही झुलसाने वाली गर्मी शुरू होती है, जो बीजों को लगाने के परफेक्ट टाइम है।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 19:05 IST

Gardening Hacks: मार्च का आखिरी हफ्ता गर्मियों की सब्जियों की बुवाई के लिए सबसे सुनहरा समय होता है। इस समय तापमान न तो बहुत कम होता है और न ही झुलसाने वाली गर्मी शुरू होती है, जो बीजों को लगाने के परफेक्ट टाइम है। बागवानी के शौकीन और छत पर गार्डेनिंग करना चाहती हैं, तो आप गमलों या ग्रो-बैग्स में आसानी से अपनी रसोई के लिए सब्जियां उगा सकती हैं। घर की उगी सब्जियों का स्वाद बाजार वाली सब्जियों से बेहतर होता है। बस थोड़ी सी देखभाल, सही मिट्टी और धूप के साथ आप अपनी छत को एक छोटे से बगीचे में बदल सकती हैं और कुछ ही महीने में आपको भर-भर के सब्जियां मिलेंगी, जिससे आपको बाजार से महंगी सब्जियां खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे लेख में जानें मार्च जाते-जाते किन सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं?

भिंडी की करें बुवाई

Soil-for-Lady-Finger-Plant-in-hindi

  • मार्च महीने के लास्ट वीक में भिंडी लगा सकती हैं।
  • इसे आप 12 इंच गहरे गमले में आसानी से उगा सकती हैं।
  • इसके लिए एक गमले में 2-3 बीज डालें।
  • भिंडी का पौधा 45-50 दिनों में फल देना शुरू कर देता है।
  • इसके कुछ ही दिन बाद आपको ताजी भिंडी मिलती रहती है।
  • बस ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे लेकिन पानी जमा न हो।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: भीषण गर्मी में भी हरी धनि‍या से भरी रहेगी आपकी क्‍यारी, बस जान लें बुवाई का ये स‍ीक्रेट तरीका

लौकी और तोरई के बीजों की बुवाई

how-to-grow-tori-plant-at-home-1728882306388

  • बेल वाली सब्जियां छत पर उगाने के लिए बेहतरीन होती हैं क्योंकि ये कम जगह घेरती हैं।
  • इन्हें आप रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ा सकती हैं।
  • मार्च के आखिरी हफ्ते में इनके बीज लगाने से बेलें जल्दी बढ़ती हैं।
  • इन्हें उगाने के लिए बड़े साइज के ग्रो-बैग कम से कम 18-24 इंच का इस्तेमाल करें।
  • अगर अच्छे से देखभाल की जाए, तो जून तक ये बेलें सब्जियों से लद जाती हैं।

खीरा और ककड़ी लगाएं

  • गर्मियों में सलाद में खीरा और ककड़ी की मांग सबसे ज्यादा होती है।
  • इनके बीज सीधे बड़े गमलों में बोए जा सकती हैं।
  • इन्हें उगने के लिए भरपूर धूप और खाद वाली मिट्टी की जरूरत होती है।
  • खीरे के पौधे को सहारा देने के लिए आप लकड़ी या जाल का प्रयोग कर सकती हैं।
  • लगभग 60 दिनों में आपको घर के फ्रेश खीरे मिलने शुरू हो जाएंगे।

बैंगन के बीजों की करें बुवाई

  • बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो छोटे गमलों में भी बहुत अच्छी तरह फल देती है।
  • मार्च के अंत में इसकी छोटे पौधे लगाई जा सकती है।
  • इसके लिए 12-15 इंच का गमला पर्याप्त है।
  • बैंगन के पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए समय-समय पर नीम के तेल का छिड़काव करते रहें।
  • एक बार फल आना शुरू होने पर यह पौधा लंबे समय तक सब्जी देता है।

हरी मिर्च के बीजों की करें बुवाई

get-more-chillies-on-plant-How-to-encourage-more-chilies-on-plants

  • मिर्च के पौधे को आप छोटे से छोटे गमले में भी उगा सकती हैं।
  • मार्च की गर्मी मिर्च के तीखेपन और पैदावार के लिए बहुत अच्छी होती है।
  • इसके बीज बोने के बाद जब पौधे 4-5 इंच के हो जाएं, तो उन्हें अलग-अलग गमलों में शिफ्ट कर दें।
  • मिर्च के पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, बस इसे अच्छी धूप वाली जगह पर रखें।

इसे भी पढ़ें- Summer Gardening Tips For Terrace: गर्मियों में भी घर की छत दिखेंगी हरी भरी, जब शामिल करेंगी इस तरह के पौधे

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।