Sat Mar 28, 2026 | Updated 04:00 AM IST HZ Awards 2026
mushroom cultivation tips

Mushroom Farming Tips: प्लास्टिक की थैली में इस तरह उगाएं मशरूम, बस करने होंगे ये 5 काम

Mushroom Farming Guide: आजकल ज्‍यादातर लोग घर पर ही फल, फूल और सब्‍ज‍ियां उगाते हैं। इससे आपको घर पर ही सब कुछ फ्रेश म‍िल जाता है। अगर आप भी घर में मशरूम उगाने का सोच रही ह‍ैं तो हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं। अच्छी बात तो ये है कि इसे उगाने के लिए आपको ज्यादा जगह या पैसे की जरूरत भी नहीं होगी। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 16:42 IST

आज के समय में ज्‍यादातर लोगों को अपने घर पर ही गार्डनिंग करने का शौक है। लोग फल, फूल तो लगा ही रहे हैं, साथ ही तरह-तरह की सब्जियां भी उगा रहे हैं। इसका एक फायदा ये भी है कि आपको घर पर ही फ्रेश सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। वहीं ये हाइब्रिड भी नहीं होती हैं। वरना आजकल तो बाजारों में ज़्यादातर सब्जियां हाइब्रिड ही होती हैं।

आजकल लोग अपने घरों में ही मशरूम भी उगा रहे हैं। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, उनके लिए मशरूम का स्वाद ही नॉनवेज के बराबर होता है। ऐसे में अगर आप घर पर मशरूम उगाने का सोच रही हैं तो हम आपको प्लास्टिक की थैली में इसे लगाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

mushroom cultivation tips (2)

मशरूम लगाने के लिए चाहिए ये सामान

  • प्लास्टिक की थैली
  • ड्राई भूसी या पुआल
  • मशरूम के बीज

ये सारी चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: भीषण गर्मी में भी हरी धनि‍या से भरी रहेगी आपकी क्‍यारी, बस जान लें बुवाई का ये स‍ीक्रेट तरीका

भूसी को साफ करके गीला करें

आपको बता दें कि मशरूम उगाने के लिए भूसी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप सबसे पहले भूसी को अच्छे से साफ कर लें। अब इसे पानी में भिगो दें। इससे ये थोड़ी सॉफ्ट हो जाएगी। बस ध्यान रखें कि भूसी को बहुत ज़्यादा गीला नहीं करना है, बस ये थोड़ी नम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

थौली में लेयर बनाकर भूसी भरें

अब आती है प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करने की बारी। प्लास्टिक की थैली में लेयर बनाकर भूसी भरें। पहले भूसी की एक लेयर डालें और फिर बीज। ऐसे दो से तीन लेयर में आपको करना है। इसके बाद प्लास्टिक की थैली को ऊपर से बांध दें। इसके बाद इस थैले में छोटे-छोटे छेद कर दें। इससे हवा आती जाती रहेगी।

यह भी पढ़ें- Summer Gardening Tips For Terrace: गर्मियों में भी घर की छत दिखेंगी हरी भरी, जब शामिल करेंगी इस तरह के पौधे

अंधेरे में रखें ये थैली

अब इसे ऐसी जगह रखना है जहां बिल्कुल भी धूप न आती हो। ऐसे में इसे किसी अंधेरी और ठंडी जगह पर रखना ही सही होता है। मशरूम को उगाने के लिए सबसे जरूरी होता है सही तापमान। ये ठंडी जगहों पर ही उगती है।

mushroom cultivation tips (1)

15 दिनों तक न छुएं

अब इसे अंधेरे में रखने के बाद कम से कम इस थैले को 15 से 20 दिनों तक बिल्कुल न छुएं। आप देखेंगी कि कुछ ही दिनों बाद थैले में सफेद रंग के छोटे-छोटे मशरूम दिखने लगेंगे। बस थोड़े-थोड़े दिनों में इसे चेक करती है। अगर आपको ये ड्राई लगे तो आप इसमें थोड़ा सा पानी के छींटे मार सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Money Plant Growing Tips: पानी में लगा मनी प्लांट जंगल की तरह होगा घना, बस नारियल के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल

कब तोड़ें मशरूम?

जब आपको लगे कि मशरूम पूरी तरह से खुल चुका है। उसका साइज सही हो चुका है तो आप इन्हें तोड़ सकती हैं। बस ध्यान रखें कि इसे तोड़ने में ज़्यादा देर न करें। वरना ये खराब हो सकती हैं।

तो अगर आप भी घर में मशरूम उगाना चाहती हैं तो आप ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और घर का एकदम फ्रेश मशरूम आपको मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।