Thu Mar 26, 2026 | Updated 01:58 AM IST HZ Awards 2026
coriander leaves plantation tips

Gardening Tips: भीषण गर्मी में भी हरी धनि‍या से भरी रहेगी आपकी क्‍यारी, बस जान लें बुवाई का ये स‍ीक्रेट तरीका

How To Plant Coriander Leaves: गर्मी के मौसम में पौधों का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्‍योंकि जब तेज धूप होती है तो या तो पौधा मुरझा जाता है या तो जल जाता है। खासकर धनिया जैसे नाजुक पौधे तो जल्दी ही सूख जाते हैं। कई बार तो उनकी ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में हम आपको इसे लगाने का सही तरीका बता रहे हैं। इससे भीषण गर्मी में भी धन‍िया हरा-भरा रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 21:39 IST

Coriander Leaves Plantation Secret: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में ज़्यादातर लोग अपने घरों में ढेर सारे पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है। साथ ही आपको घर पर ही ताजी सब्जियां और फल, फूल आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसी हरी पत्तियां हैं जो सर्दियों में तो बाजारों में आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन गर्मियों में ये या तो काफी महंगी हो जाती हैं या फिर मिलती ही नहीं हैं।

उन्हीं में से एक धनिया पत्ती है। धनिया पत्ती को जब हम खाने में इस्तेमाल करते हैं तो ये खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। आप इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। खाने में डाल सकती हैं, चटनी बना सकती हैं और यहां तक कि शिकंजी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो गर्मियों में इसे घर में भी उगा सकती हैं। हम आपको कुछ सीक्रेट ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आपकी क्यारी धनिया पत्ती से हरी भरी रहेगी। आइए जानते हैं वो सीक्रेट तरीका -

coriander leaves plantation tips (2)

सही समय पर करें बुवाई

गर्मी में धनिया उगाने के लिए समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि बीज सुबह जल्दी या शाम के समय ही लगाएं। अगर आप बहुत तेज धूप में इसे लगाती हैं तो ग्रोथ अच्छे से नहीं हो पाएगी। साथ ही आप इसे मार्च या अप्रैल के महीने मतें लगा लें।

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

बीज को हल्का क्रश करना न भूलें

जब भी आप धनिया के बीजों काे बोएं तो उन्हें थोड़ा सा क्रश जरूर कर लें। ध्यान रहे कि बीज दो टुकड़ों में हो जाने चाहिए। बीज को दो टुकड़ों में करने का सीधा मतलब ये है कि इससे बीज जल्दी अंकुरित होते हैं और पौधे तेजी से बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

मिट्टी पर भी दें ध्यान

धनिया पत्ती की बुवाई के लिए जरूरी है कि आप मिट्टी सही लें। इसके लिए हल्की और भुरभुरी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। आप गमले या क्यारी में मिट्टी के साथ थोड़ा कंपोस्ट या गोबर की खाद जरूर मिलाएं। इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है और वाे तेजी से ग्रो करते हैं।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

हल्की धूप मिले

आपको बता दें कि धनिया पत्ती वैसे ही बहुत हल्की होती है। ऐसे में अगर इसे बहुत तेज धूप मिलेगी तो पौधा जल सकता है। ऐसे में क्यारी में कुछ ऐसी व्यवस्था करें जिससे आधी धूप और आधी छांव रहे।

coriander leaves plantation tips (3)

पानी देने का सही तरीका भी जानें

धनिया में अगर आप ज़्यादा पानी देती है ताे भी नुकसानदायक है, कम पानी देने पर भी पौधा सूख सकता है। ऐसे में रोजाना थोड़ा-थोड़ा पानी दें। बा ध्यान रखें कि मिट्टी सूखने न पाए। इसमें हल्की नमी बनी रहे।

यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे

कटाई भी करें

पौधा कोई भी हो, उसकी समय-समय पर कटाई करना जरूरी होता है। इससे नई पत्तियां जल्दी निकलती हैं और पौधा घना होता चला जाता है।

तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी क्यारी धनिया पत्ती से हरी भरी रहे तो ऊपर बताए गए बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसो आपको ढेर सारी धनिया पत्ती मिलेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
हरी धन‍िया बोने का क्‍या सही समय है?
हरी धनिया बोने का सही समय स‍ितंबर से नवंबर, मार्च-अप्रैल और जून-जुलाई का महीना सही होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।