Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST
herzindagi
coriander seeds ka itihas kya hai

क्या आपको पता है कहां से आई आपके किचन में रखी धनिया, इतिहास जान रह जाएंगी दंग

Dhaniya Beej Ka Itihas: सब्जी में हल्दी, नमक मिर्च के साथ जब तक हरा धनिया या पाउडर न डाला जाए, तब स्वाद अधूरा रहता है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया कि आपके किचन में रखे धनिया के बीजों का इतिहास क्या है? चलिए नीचे लेख में जानते हैं इसके बारे में-
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 17:12 IST

Origin Of Coriander: सब्जी में हल्दी, नमक मिर्च के साथ जब तक हरा धनिया या पाउडर न डाला जाए, तब स्वाद अधूरा रहता है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया कि आपके किचन में रखे धनिया के बीजों का इतिहास क्या है? मेरी तरह शायद आपने भी कभी नहीं, क्योंकि किचन में रखे मसालों को देखकर हमेशा ऐसा लगता है कि इनका उत्पादन भारत में ही हुआ होगा, लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा नहीं है। बहुत सारे मसाले, जो नाम से इंडिया के लगते हैं, पर वास्तव में ऐसा नहीं होता है। किचन स्पाइसेस हिस्ट्री एंड ओरिजिन सीरीज में हल्दी, हींग और लाल मिर्च के बाद हम आपको धनिया दाने की इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।

कहां से आई धनिया?

coriander seeds history

धनिया का जन्म स्थान मुख्य रूप से भूमध्यसागरीय क्षेत्र और पश्चिमी एशिया माना जाता है। इतिहासकारों का मानना है कि इसका उपयोग 5,000 ईसा पूर्व से भी पहले से हो रहा है। इसके बीज इजराइल की कुछ प्राचीन गुफाओं में पाए गए हैं, जो लगभग 8,000 साल पुराने हैं। वहां से यह धीरे-धीरे मिस्र, ग्रीस और रोम तक आया।

इसे भी पढ़ें- Interesting Facts About Red Chilli: गलती से हुई खोज, आज बनी हर भारतीय रसोई की जान; क्या पता है आपको इस मसाले का नाम

मिस्र के पिरामिडों में भी मिला स्थान

history of coriander in India

प्राचीन मिस्र के लोग धनिया को पवित्र मानते थे। पुरातात्विक खुदाई के दौरान तूतनखामेन जैसे महान राजाओं के मकबरों और पिरामिडों में धनिया के सूखे बीज मिले हैं। मिस्र के लोग इसे खुशी का मसाला कहते थे और उनका मानना था कि यह मरने के बाद भी अगले जन्म में काम आता है। साथ ही इसका उपयोग वे दवाइयों और इत्र बनाने में भी करते थे।

भारत कैसे आई धनिया?

coriander history

अब अगला सवाल जो आता है कि धनिया भारत में कैसे आई? इसे लेकर माना जाता है कि सिल्क रोडके जरिए व्यापार करते हुए यह मसाला भारत पहुंचा। भारतीय जलवायु धनिया की खेती के लिए इतनी अनुकूल साबित हुई कि यह जल्द ही यहां की मिट्टी में बस गया।

आयुर्वेद में हजारों सालों से धनिया का जिक्र एक ठंडक प्रदान करने वाली औषधि के रूप में किया गया है। आज भारत दुनिया में धनिया का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है।

धनिया का नाम कैसे पड़ा?

अब सवाल आता है कि इसका नाम धनिया कैसे पड़ा? सबसे पहले जानते हैं धनिया का वैज्ञानिक नाम जो Coriandrum Sativum है। यह ग्रीक शब्द Koris से आया है, जिसका अर्थ होता है खटमल। इसे ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि धनिया की कच्ची पत्तियों की खुशबू कुछ हद तक खटमल जैसी तीखी होती है।

इसे भी पढ़ें- King Of Spices: हल्दी, नमक-मिर्च या कुछ और? क्या आपको पता है डिब्बे में रखा कौन सा मसाला सबका राजा, नाम पता यह हैं अनजान

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik, gemini


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।