
गर्मी आते ही लोग अपने घरों में कई तरह के बदलाव कर लेते हैं। खिड़कियों और दरवाजों पर हल्के रंग के पर्दे लगाते हैं। वेंटिलेशन का खास ध्यान रखते हैं। साथ ही तरह-तरह के पेड़-पौधे भी लगाते हैं। गर्मियों में हमें थकान भी बड़ी जल्दी लग जाती है। ऐसे में जब हम दिनभर की थकान के बाद घर पर वापस आते हैं तो सीधे बिस्तर ही नजर आता है।
थकान के बाद नींद भी बड़ी अच्छी आती है, लेकिन गर्मियों में अगर सही बेडशीट न हो तो पूरी नींद बिगड़ जाती है। ऐसे में हम आपको गर्मियों में कौन से फैब्रिक के बेडशीट इस्तेमाल करने चाहिए, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आपकी नींद में कोई खलल नहीं पड़ेगी और गर्मी भी नहीं लगेगी। आइए जानते हैं-
-1773385080153.jpg)
गर्मियों में कॉटन यानी सूती बेडशीट सबसे ज्यादा कंफर्टेबल मानी जाती है। ये कपड़ा हल्का होता है और हवा को आसानी से पास होने देता है। ये पसीने को भी एब्जॉर्ब कर लेता है। इससे शरीर ज्यादा चिपचिपा महसूस नहीं करता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग गर्मियों में काॅटन बेडशीट का ही इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों के लिए स्टोर रूम से निकाली हैं कॉटन की चादरें? सीधे ओढ़ने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
लिनेन भी गर्मियों के लिए अच्छा फैब्रिक माना जाता है। ये हल्का होता है और इससे आपको ठंडक भी महसूस होती है। लिनेन बेडशीट हवा को आसानी से पास होने देती है, जिससे शरीर को कम गर्मी लगती है। हालांकि, ये बेडशीट आपको थोड़ी महंगी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- बच्चों के छोटे से रूम को कम बजट में ऐसे करें डेकोरेट, हर कोई देखकर कहेगा Wow
गर्मी के मौसम में माइक्रोफाइबर या बहुत सिंथेटिक कपड़े की बेडशीट से बचना बेहतर माना जाता है। ऐसे कपड़े में हवा कम पास होती है। इससे आपको गर्मी भी ज्यादा लग सकती है। इससे रात में आपको बेचैनी होगी और पसीना भी बहुत आएगा। साथ ही नींद आने में भी दिक्कत हो सकती है।
गर्मी में सोने से पहले कमरे को थोड़ा ठंडा करने की कोशिश करें। अगर पॉसिबल है तो रात में सोने से पहले नहा जरूर लें। इससे थकान दूर होगी और नींद भी अच्छी आएगी।
यह भी पढ़ें- गंदी बेडशीट की वजह तो नहीं चेहरे पर होने वाले पिंपल्स? एक्सपर्ट से जानें सब
कुल मिलाकर गर्मियों में सही फैब्रिक की बेडशीट चुनना बहुत जरूरी है। कॉटन, लिनेन या हल्के कपड़े की बेडशीट आप गर्मियों में इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।