Fri Mar 20, 2026 | Updated 04:59 AM IST
herzindagi
image

गर्मियों के लिए स्टोर रूम से निकाली हैं कॉटन की चादरें? सीधे ओढ़ने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

गर्मियों के लिए स्टोर की हुई कॉटन की चादरों को सीधे इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। बंद जगह पर रखी चादरों में धूल, नमी या गंध हो सकती है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 16:16 IST

गर्मियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों ने अपने भारी कंबल और रजाईयों को अंदर रख दिया है और कॉटन की चादर को बाहर निकाल लिया है, लेकिन स्टोर रूम में किसी बंद कोने में रखी इन चादरों को सीधे बिस्तर पर बिछाना आपकी सेहत और त्वचा को हानि पहुंचा सकता है। बता दें कि बंद जगह पर रखी ये चादरें धूल के कण को इकट्ठा कर लेती हैं या इनमें नमी और गंध भी पैदा हो जाती है। ऐसे में इस सीजन के लिए अपने पुरानी चादरों को निकाल रही हैं तो इस्तेमाल करने से पहले यहां दिए गए कुछ कामों को जरूर अपना लें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चादरों का यूज करने से पहले किन कामों को अपनाया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...

गर्मियों में चादरों का इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम

  • महीनों तक बंद रहने के कारण चादर में डस्ट इकट्ठा हो जाती है। ऐसे में सीधा इस्तेमाल करने से सांस की समस्या का सामना कर सकते हैं। आप माइल्ड डिटर्जेंट के साथ गुनगुने पानी से जरूर धोएं।

1 - 2026-02-26T161213.492

  • बता दें कि धूप एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक का काम करती है। ऐसे में धोने के बाद चादरों को बाहर तेज धूप में जरूर सुखाएं। ऐसा करने से चादर में मौजूद नमी पूरी तरीके से खत्म हो सकती है।
  • लंबे समय तक रखे रहने से कभी-कभी चादरों के धागे कमजोर हो जाते हैं या कोनों से सिलाई उधड़ने लगती है। बिछाने से पहले एक बार पूरी चादर को चेक कर लें। यदि कहीं से फटा हो या सिलाई ढीली हो, तो उसे तुरंत ठीक कर लें ताकि वह पहली ही धुलाई में और ज्यादा न फट जाए।

इसे भी पढ़ें -Electric Blanket का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलत‍ियां, सेफ रहेगी पूरी फैम‍िली

  • सिरके या बेकिंग सोडे के इस्तेमाल से भी कॉटन की चादरों को बाहर निकाला जा सकता है। बता दें कि चादरों में स्मेल आती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए धोते समय पानी में आधा कप सफेद सिरका या एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। ये न केवल गंध को दूर करता है बल्कि चादर के रंग को फीका करने से भी रोकता है।

2 - 2026-02-26T161215.560

  • कॉटन की चांदनी बहुत ज्यादा सिकुड़ जाती है। ऐसे में इनमें जिद्दी सिलवटें पड़ जाती हैं। आप इन्हें हटाने के लिए प्रेस जरूर करें। इससे सिकुड़न दूर होगी और गर्म इस्त्री के कारण कीट भी मर जाएंगे।

नोट - थोड़ी सी सावधानी और सफाई के साथ अपनी पुरानी चादरों को बिल्कुल नया जैसा बना सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें -Comforter को लंबे समय तक नया कैसे रखें? जानें धोने और स्टोर करने का आसान और सही तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।