Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:51 AM IST
herzindagi
bedtime rituals for deep sleep and morning energy

रात को बिस्‍तर पर जाने से पहले करें ये काम, चैन की नींद सोएंगी आप और सुबह मिलेगी गजब की एनर्जी

दिनभर की थकान के बाद सुबह एनर्जी महसूस करने के लिए रात की अच्छी नींद जरूरी है। पुणे की योग और न्यूट्रिशन कोच आकांशा गावा ने सोने से पहले के कुछ असरदार उपाय बताए हैं। ये उपाय गहरी नींद लाने और अगले दिन भरपूर एनर्जी देने में मदद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 21:12 IST

क्‍या आप भी दिनभर की भागदौड़, काम के तनाव और स्क्रीन के सामने घंटों बीतने के बाद सुबह उठते ही थकान और भारीपन महसूस करती हैं? अक्सर हम लोग अपनी सुबह को बेहतर बनाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि शानदार सुबह की शुरुआत पिछली रात से ही हो जाती है।

अगर आपकी रात सुकून भरी नहीं है, तो आपकी सुबह कभी भी एनर्जी से भरपूर नहीं हो सकती। इसलिए, रात को सोने से पहले खुद के लिए कुछ समय निकालना बेहद जरूरी है। इसके लिए कुछ खास और असरदार बेडटाइम रिचुअल्स पुणे की सर्टिफाइड योग एंड न्यूट्रिशन कोच आकांशा गावा शेयर कर रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि रात को बिस्तर पर जाने से पहले हम जो काम करते हैं, इसका सीधा असर नींद की क्‍वालिटी और अगले दिन की एनर्जी पर पड़ता है। अक्सर हम मोबाइल देखते हुए सो जाते हैं, जिससे ब्रेन शांत होने के बजाय और थक जाता है। रात को सोने से पहले इन बेहद असरदार उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ रात को गहरी नींद ले पाएंगी, बल्कि अपने शरीर को अंदर से हील कर सकती हैं, जिससे सुबह गजब की एनर्जी मिलेगी।

कैमोमाइल टी पिएं

अच्‍छी नींद लाने के लिए कैमोमाइल टी वरदान की तरह काम करती है। इसमें एपि‍निन नाम का एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जो ब्रेन को नींद लाने वाले रिसेप्टर्स से जोड़ता है और चिंता को कम करता है। सोने से 30 मिनट पहले एक कप गर्म कैमोमाइल टी पिएं।

Chamomile Tea for good sleep

क्राउन चक्र टैपिंग

अपने सिर के ऊपरी हिस्से (क्राउन चक्र) पर अपनी उंगलियों से हल्की टैपिंग करें। ऐसा रोजाना 5 मिनट करने से दिनभर का मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत होता है। यह मेडिटेशन की आसान और असरदार तरीका है।

कान की मालिश

कानों में कई नसों का क्रेंद्र होते हैं। इन्‍हें धीरे से नीचे की ओर खींचें और मालिश करें। ऐसा सिर्फ 1 मिनट करने से नर्वस सिस्‍टम को तुरंत आराम मिलता है और शरीर को रेस्‍ट मोड में डाल देता है।

ear massage for good sleep

पैरों की मालिश

पैरों के तलवों में शरीर के कई जरूरी प्रेशर पॉइंट्स होते हैं। कांसा वैंड से 5 मिनट तक पैरों की मालिश करने से थकान मिटती है और यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

नट्स और सीड्स भिगोकर लेना

अगले दिन की तैयारी रात से ही शुरू करें। मुट्ठी भर बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज पानी में भिगो दें। इनका सेवन सुबह खाली पेट करने से शरीर को भरपूर पोषण और एनर्जी मिलती है।

soaked nuts for better sleep

हेड ड्रॉप एक्सरसाइज

गर्दन और पीठ का दर्द दूर करने के लिए हेड ड्रॉप सबसे अच्‍छा तरीका है। बिस्तर के किनारे पर लेटकर सिर को हल्का सा नीचे 1-5 मिनट के लिए लटकाएं। यह रीढ़ की हड्डी को आराम देता है और दिनभर की जकड़न को खत्म करता है।

यह भी पढ़ें- Sound Sleep: नींद न आने की समस्या का चाहिए समाधान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय जो देंगे तुरंत आराम

नाभि में अरंडी का तेल

नाभि हमारे शरीर का सेंटर पॉइंट है। रात को सोने से पहले नाभि में 2 बूंद अरंडी का तेल लगाएं। यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखता है और पाचन और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

navel oiling for energy

सुप्त वीरासन 

बिस्तर पर जाने से पहले 1 से 5 मिनट तक सुप्त वीरासन की मुद्रा में रहें। यह आसन गहरी नींद लाने में मदद करता है और पैरों की थकान के साथ-साथ डाइजेशन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं जब आप 12 की जगह 10 बजे सोती हैं तो शरीर में क्या बदलाव आते हैं?

सावधानी

यदि आपको हेल्‍थ से जुड़ी कोई समस्‍या, चोट या आप प्रेग्‍नेंट हैं, तो इन उपायों को आजमाने से पहले किसी डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।