
Tips To Avoid Heatwave: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। मार्च शुरू होते ही टेंपरेचर 35 से 36 डिग्री पार कर गया। ऐसे में लोगों का अभी से ही गर्मी से बुरा हाल है। IMD ने भी मार्च से लेकर मई तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। ऐसे मौसम में सबसे जरूरी है कि हम अपने शरीर का खास ख्याल रखें।
अगर सही तरीके अपनाए जाएं, तो तेज गर्मी में भी शरीर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आपको गर्मी से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं-
-1773379121325.jpg)
गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। इससे हमारे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहें। अगर आप बाहर जा रही हैं तो साथ में बॉटल जरूर रखें। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में चला रही हैं इलेक्ट्रिक कार? इन 5 गलतियों से बचें वरना माइलेज हो सकता है आधा
अगर आपको बहुत ज्यादा जरूरी काम नहीं है तो दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। कोशिश करें कि सुबह या शाम के समय ही बाहर का काम निपटा लें। अगर बहुत जरूरी काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो सिर पर कपड़ा जरूर रखें। चाहें तो कैप भी पहन सकती हैं। छाता लेने से भी थोड़ा बहुत धूप से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: गर्मियों में पसीने के कारण त्वचा पर होने वाली खुजली और रैशेज को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
गर्मी में कहा जाता है कि डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिसमें पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती हो। ऐसे में आप तरबूज, खरबूजा, दही, खीरा, लौकी, तुरई जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
-1773379270147.jpg)
जब भी आप बाहर जाएं तो कॉटन का ही कपड़ा पहनें। कोशिश करें कि फुल स्लीव्स के कपड़े हों और ढीले ढाले हों। इससे बहुत पसीना भी नहीं होगा और घमौरी निकलने के चांस भी कम होंगे। साथ ही फुल स्लीव्स टैनिंग से भी बचाने का काम करेगा। इसके अलावा कोशिश करें कि डार्क कलर के कपड़े न पहनें।
यह भी पढ़ें- कड़ी धूप से झुलस रहे तुलसी के पौधे में डालें ये ठंडे खाद, तुरंत दिखेगा असर
इस दौरान घर के अंदर भी काफी गर्म हो जाता है। इसलिए दिन में खिड़कियों पर परदे लगाकर रखें, ताकि तेज धूप सीधे अंदर न आए। शाम को खिड़कियां खोल देने से ताजी हवा अंदर आ सकती है। इससे घर का तापमान थोड़ा कम हो सकता है।

गर्मियों में आपको अपने घर में ढेर सारे पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इससे आपको फ्रेश हवा मिलती रहेगी। साथ ही तापमान भी थोड़ा बैलेंस हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ पानी ही नहीं, गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए डाइट में शामिल करें एक्सपर्ट के बताए ये सुपरफूड्स
तो अगर आप भी गर्मी में खुद का बचाव करना चाहती हैं तो ये तरीके अपना सकती हैं। इससे आपको ठंडक महसूस होगी। साथ ही गर्मी से सुरक्षा भी हो सकेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।