-1773203295012.webp)
Summer Hydrating Foods: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। मार्च में ही तापमान 35 से 36 डिग्री पार कर चुका है। ऐसे में हमें सेहत का जरूरत से ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि गर्मी से बचने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।
ऐसे में मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि गर्मियों में आपको अपनी डाइट में कौन से सुपरफूड्स शामिल करने चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। आइए जानते हैं-
-1773203309172.jpg)
गर्मियों में आप चाय पीने के बजाय हर्बल काढ़ा पीना शुरू कर दें। ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। पानी में सौंफ, धनिया के बीज और पुदीना डालकर कम से कम पांच मिनट के लिए उबाल लें। इसे गुनगुन होने पर छानकर पी लें। ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इससे डाइजेशन भी सही रहता है।
यह भी पढ़ें- दही और शहद से घर बनाएं खास टैन रिमूवल फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
View this post on Instagram
गर्मियों में खसखस का पानी पीना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक लीटर पानी में खसखस की जड़ें डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप दिनभर इसे पीते रहिए।
यह भी पढ़ें- 'पानी पीने के हर 10-15 मिनट बाद मुझे पेशाब आती है', क्या मेरे शरीर में कोई गड़बड़ है?
गर्मियों में तो बाजारों में आपको कई तरह के फ्रूट्स मिल जाएंगे। ये इतने रसीले होते हैं कि इन्हें खाने पर आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाएगी। आप तरबूज, खरबूज, संतरा और खीरा जैसे फलों को खा सकती हैं।

अक्सर कई लोगों को गर्मियों में पेट में जलन की समस्या होने लगती है। ऐसे में श्वेता शाह ने एक ऐसे पैक के बारे में बताया है जिससे आपको जलन से राहत मिलेगी। इसके लिए चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, गुलाब का पाउडर और थोड़ा सा घी मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। अब इस पेस्ट को नाभि के आसपास 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे जलन कम होती है और शरीर को भी ठंडक मिलती है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में इन 4 फूड्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है सेहत पर भारी
यह भी पढ़ें- गर्मियो में चुकंदर को इस तरह से करें डाइट में शामिल, हाइड्रेशन के साथ ताकत भी मिलेगी
तो अगर आप भी अपनी सेहत को बनाए रखना चाहती हैं तो इन चीजों को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें। इससे आपको राहत जरूर मिलेगी। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।