Sat Apr 4, 2026 | Updated 02:46 PM IST HZ Awards 2026
3 superfoods to keep ovaries happy

ओवरीज को बूढ़ा होने से बचाते हैं ये 3 फूड्स, 40 की उम्र में भी बनी रहेगी फर्टिलिटी; आज ही नोट कर लें लिस्ट

आज हम आपको तीन आयुर्वेदिक सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं के ओवरीज के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को बनाए रखने में सहायक हैं। ये फूड्स हार्मोनल संतुलन, अनियमित पीरियड्स, PCOS और एग्‍स क्‍वालिटी में सुधार के लिए फायदेमंद हैं। डॉ. दीक्षा द्वारा सुझाई गई ये चीजें ओवरीज को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाकर महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 12:16 IST

खुद से प्यार का मतलब सिर्फ मोमबत्तियां जलाना या चॉकलेट खाना नहीं है। असली सेल्फ-लव का मतलब ऐसे फूड्स को चुनना है, जो आपकी ओवरीज (अंडाशय) को पोषण दें। इसका मतलब है हार्मोन्स का ख्याल रखना, पीरियड्स साइकिल को समझना और शरीर की जरूरतों को सुनना।

क्‍या आप जानती हैं कि आपकी ओवरीज की सेहत आपके पूरे स्वास्थ्य का आईना है, चाहे वह फर्टिलिटी हो, अनियमित पीरियड्स, PCOS, एंडोमेट्रियोसिस, मूड स्विंग्स या हार्मोनल असंतुलन। इसी प्यार के महीने में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए मैं आज आपके साथ 3 सुपरफूड्स शेयर कर रही हूं, जो आपकी ओवरीज को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाएंगे। इन फूड्स की जानकारी डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) ने शेयर की हैं।

1. अनार (Pomegranate)

सबसे पहला फूड अनार है। आयुर्वेद में अनार को प्रजनन अंगों के लिए वरदान माना गया है। यह प्रजनन अंगों में बढ़े हुए पित्त को संतुलित करता है और एंडोमेट्रियम (गर्भाशय की परत) को हेल्‍दी रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एग्‍स की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं।

anar for ovaries health

इन समस्याओं में है सबसे बेहतर

  • पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग
  • खून की कमी (एनीमिया)
  • हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाले मुंहासे
  • फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार

कैसे सेवन करें?

  • रोजाना एक ताजा अनार खाएं।
  • इसे सुबह के नाश्ते के साथ या दोपहर के खाने से पहले लेना सबसे अच्छा होता है।
  • बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस से बचें, क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स और चीनी होती है।

2. मूंग दाल (Moong Dal)

दूसरा फूड छिलके वाली मूंग की दाल है। इस दाल को आयुर्वेद में सुपाच्य और हार्मोन फ्रेंडली प्रोटीन माना गया है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और पाचन तंत्र पर दबाव डाले बिना शरीर से आम (विषाक्त पदार्थों) को कम करने में मदद करती है।

moong dal  for ovaries health

इन समस्याओं में है सबसे बेहतर

  • PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम)
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस (इंसुलिन प्रतिरोध)
  • पेट फूलना या ब्लोटिंग की समस्या
  • हार्मोनल गड़बड़ी के कारण बढ़ने वाला वजन

कैसे सेवन करें?

  • इसे मूंग दाल के चिल्ले या खिचड़ी के रूप में खाएं।
  • इस दाल को दोपहर के भोजन या रात के जल्दी भोजन में शामिल करना सबसे अच्छा है।
  • ज्यादा तीखा या बहुत अधिक मसालों वाला बनाने से बचें।

3. काले तिल (Black Sesame Seeds)

काले तिल सीधे तौर पर शुक्र (प्रजनन क्षमता) और आर्तव धातु (मासिक धर्म) को पोषण देते हैं।  यह ओवेरियन टिश्यू (अंडाशय के ऊतकों) और एग्‍स की क्‍वालिटी को सुधारने के लिए जाने जाते हैं। यह पीरियड के फ्लो को नियमित करने में बेहद असरदार हैं।

black sesame seeds for ovaries health

इन समस्याओं में है सबसे बेहतर

  • अनियमित पीरियड्स
  • एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी
  • शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होना
  • त्वचा का रूखापन
  • कंसीव करने में आ रही दिक्कतें

यहां भी पढ़ें: क्या ब्रेस्टफीडिंग सच में ओवरी कैंसर का खतरा कम करती है?

कैसे सेवन करें?

  • रोजाना 1 छोटा चम्मच काले तिल लें।
  • इन्हें रातभर पानी में भिगो दें और सुबह अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  • आप इन्हें चटनी या बिना चीनी वाले लड्डू में मिलाकर भी ले सकती हैं।

यहां भी पढ़ें: अगर मेरी ओवरी में सिस्ट है तो मुझे क्‍या करना चाहिए?

आप भी इन चीजों को डाइट में शामिल करके ओवरीज की सेहत और Egg Quality को बढ़ा सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

FAQ
ओवरीज को हेल्दी रखने के लिए कौन से सुपरफूड्स फायदेमंद हैं?
अनार, छिलके वाली मूंग दाल और काले तिल ओवरी हेल्थ के लिए सबसे फायदेमंद माने जाते हैं। ये हार्मोन बैलेंस, फर्टिलिटी और पीरियड्स रेगुलेट करते हैं।
क्या अनार खाने से फर्टिलिटी बढ़ती है?
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एग क्वालिटी सुधारने और एंडोमेट्रियम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, जिससे फर्टिलिटी बेहतर हो सकती है।
PCOS में कौन सी दाल खानी चाहिए?
छिलके वाली मूंग दाल PCOS में फायदेमंद मानी जाती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है।
क्या काले तिल पीरियड्स को रेगुलर करते हैं?
काले तिल रिप्रोडक्टिव सिस्‍टम को पोषण देते हैं और पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकते हैं। यह एस्ट्रोजन बैलेंस के लिए भी फायदेमंद हैं।
बच्चेदानी मजबूत करने के लिए क्या खाएं?
पालक, केल और स्विस चार्ड आपके लिए अच्छे विकल्प हैं। इन हरी सब्जियों में आयरन और फोलेट होता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।