
क्या आपके शरीर में खून की कमी है, क्या खून की कमी से थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी महसूस होती है, क्या आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं और चेहरे पीला दिखने लग है? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन फूड्स की मदद से आप शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ा सकती हैं। फिटमॉम क्लब की न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि आपका शरीर कमजोर नहीं है, बस इसे सही पोषण (Nutrition) की जरूरत है। आपकी एनर्जी, फोकस, पाचन और ताकत, सभी कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप रोज क्या खाते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सेहत का कोई शॉर्टकट नहीं होता और न ही कोई जादुई पाउडर आपको रातों-रात फिट बना सकता है। असली ताकत असली खाने और निरंतरता से आती है। जिम में सिर्फ मसल्स बनती हैं, लेकिन जीवन आपकी रसोई में बनता है। आइए इन फूड्स के बारे में आर्टिकल के माध्यम से जानें।

क्या आप जानती हैं कि इन पत्तियों को सुपरफूड क्यों कहा जाता है? ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें संतरे से ज्यादा विटामिन C और दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है। सबसे खास बात यह है कि ये आयरन का भंडार हैं। इसकी पत्तियों का साग, परांठा या सूप बनाकर पिएं। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने की सबसे तेज तरीका है।

लाल रंग का यह फल सीधे आपके ब्लड पर काम करता है। यह आयरन, फोलिक एसिड और पोटैशियम का पावरहाउस है। रोज एक गिलास चुकंदर का जूस या इसे सलाद के रूप में खाने से आपके शरीर में नए रेड ब्लड सेल्स (RBC) का निर्माण तेजी से होता है।

छोटे से दिखने वाले ये बीज आयरन से भरपूर होते हैं। एक चम्मच सफेद तिल आपको भरपूर आयरन और जिंक देते हैं। आप इसे सलाद पर छिड़ककर, लड्डू बनाकर या चटनी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

अनार न सिर्फ आयरन से भरपूर है, बल्कि इसमें विटामिन C भी प्रचुर मात्रा में होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि बिना विटामिन C के शरीर आयरन को पूरी तरह सोख नहीं पाता। अनार में ये दोनों चीजें साथ होती हैं, जिससे यह खून बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा फल बन जाता है।
यह भी पढ़ें- आयरन से भरपूर चीजें खाने के बाद भी शरीर में पूरी नहीं हो रही है खून की कमी? कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं यह गलती
एक्सपर्ट का कहना है कि आयरन युक्त भोजन करने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पिएं, क्योंकि इनमें मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को रोक देते हैं। इसके बजाय, खाने के साथ थोड़ा नींबू का रस लें ताकि आयरन शरीर में अच्छी तरह सोख लिया जाए।
यह भी पढ़ें- इस 10 रुपये की चीज से तेजी से बढ़ सकता है आयरन लेवल, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।