
पालक पनीर का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं बड़ों के मुंह में भी पानी आने लगता है। हम अक्सर यह मान लेते हैं कि इसमें पालक का आयरन और पनीर का प्रोटीन मिलकर शरीर को दोगुना फायदा देंगे। लेकिन आयुर्वेद की नजर से देखें तो हर हेल्दी दिखने वाली डिश शरीर के लिए जरूरी नहीं कि हेल्दी ही हो। खासतौर पर तब, जब दो ऐसी चीजों को एक साथ मिलाया जाए जिनकी तासीर और पाचन प्रकृति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती।
क्या आप जानती हैं कि आपकी यह फेवरेट डिश आयुर्वेद में विरुद्ध आहार यानी गलत फूड कॉम्बिनेशन की केटेगरी में आती है? यूके स्थित अल्टरनेटिव और होलिस्टिक हेल्थ सर्विस की आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यानमंद्र बताती हैं कि पालक और पनीर का यह फेमस मेल लंबे समय में पाचन से लेकर हार्मोनल बैलेंस तक पर असर डाल सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर पालक पनीर आपकी सेहत के लिए उतना फायदेमंद क्यों नहीं है, जितना हम अब तक समझते आए हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, पालक और पनीर का मेल विरुद्ध आहार है। पालक स्वाद में कसैला और कड़वा होता है, जबकि पनीर मीठा और पचने में बहुत भारी होता है। जब इन विपरीत गुणों वाले चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो यह हमारी जठराग्नि (डाइजेस्टिव फायर) को कमजोर कर देते हैं। इससे पेट में भारीपन, गैस, ब्लोटिंग और शरीर में जहरीले तत्व बनने लगते हैं।
आधुनिक विज्ञान भी इस बात को मानता है कि पनीर में मौजूद कैल्शियम, पालक में मौजूद आयरन के अवशोषण में बाधा डालता है। वहीं, पालक में पाए जाने वाले ऑक्सालेट्स, पनीर के कैल्शियम को शरीर में सोखने नहीं देते। रिजल्ट यह होता है कि आपको न तो पूरा आयरन मिलता है और न ही कैल्शियम।
यह भी पढ़ें- बोन हेल्थ को बूस्ट करने के लिए खाएं पालक पनीर, एक्सपर्ट बता रही हैं फायदे
अगर आप अपनी सेहत से समझौता किए बिना स्वाद लेना चाहती हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं-

यह भी पढ़ें- सर्दियों में पालक पनीर खाना नहीं है हेल्दी ऑप्शन, जानिए क्यों
आयुर्वेद का अर्थ सिर्फ पाबंदियां लगाना नहीं है, बल्कि यह सही मेल, सही तरीके से पकाने और सही समय पर खाने की कला है, ताकि आपका शरीर भोजन को आसानी से पचा सके और इसका पूरा फायदा उठा सके।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।