herzindagi
image

Palak Paneer Samosa Recipe: वीकेंड के मौके पर घरवालों को करें खुश, बनाएं हेल्दी टेस्टी पालक पनीर समोसा

 अगर आपको भी समोसे खाना पसंद है, तो इस बार हेल्दी तरीके से इसे तैयार करें, ताकि आपको भी समोसा खाने में मजा आए और आप कुछ हेल्दी खा पाएं। इसके लिए आप घर पर पालक पनीर समोसा बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 08:30 IST

समोसा खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी हमारा पार्टी करने का मन होता है, तो सबसे पहले समोसा याद आता है, लेकिन हर बार समोसा खाने से हमे नुकसान भी हो सकता है। साथ ही ये घरवालों की हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में इस बार वीकेंड पर बनाने के लिए पालक पनीर समोसा बनाएं। इससे आपके घरवाले भी कुछ हेल्दी और टेस्टी फास्ट फूड खा पाएंगे। इसकी रेसिपी बहुत सिंपल है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। आइए इसकी रेसिपी के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं, ताकि आप भी घर पर इस पालक पनीर समोसा को ट्राई कर सके।

पालक पनीर समोसा बनाने की विधि

  • इसके लिए पहले आपको पालक को पानी से साफ करना है, ताकि सारी मिट्टी साफ हो जाए।
  • फिर इसे उबालना है और कुछ पालक को बारीक काटना है।
  • इसके बाद आपको एक बड़े बर्तन में मैदा, अजवाइन, नमक और तेल मिलाएं। इसे हाथों से तब तक रगड़ें जब तक कि मुट्ठी बांधने पर मैदा का ढेला न बनने लगे।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे गीले कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

2 - 2026-01-23T111955.967

समोसे की स्टफिंग करें तैयार

  • समोसे की स्टफिंग बनाने के लिए पनीर को छोटे क्यूब में काटें।
  • पालक को भी आपको बारीक काटना है।
  • इसके बाद आपको तेलमें थोड़ा सा तेलडालना है।
  • इसमें आपको जीरा डालना है।
  • इसके बाद सारे मसाले मिक्स करें।
  • फिर इन सभी चीजों को डालकर अच्छे से स्टफिंग को तैयार करें।

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The day: जब मन करे कुछ बढ़िया सा स्नैक्स खाने का झटपट बना लें KFC स्टाइल क्रिस्पी वेज लॉलीपॉप, नोट करें आसान रेसिपी

पालक पनीर समोसा करें तैयार

  • इसके बाद आपको छोटे-छोटी लोइ तैयार करनी है।
  • इसे बेल लें। इसके बाद इसे हाफ मून के आकार में काटें।
  • फिर एक हिस्से के किनारे पर पानी लगाकर उसे कोन आकार दें।
  • तैयार पालक-पनीर की स्टफिंग इसमें भरें और ऊपर के किनारों को पानी की मदद से चिपकाकर सील कर दें।
  • कड़ाही में तेल गर्म करें। ध्यान रहे कि तेल मध्यम गर्म हो। समोसे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • आप चाहें तो इसे एयर फ्रायर भी कर सकती हैं।

1 - 2026-01-23T111953.778

 

इसे भी पढ़ें: वीकेंड पर फैमिली के लिए लंच में बनाना चाहती हैं कुछ खास, ट्राई करें 'पनीर घोटाला'; 20 मिनट में होगी तैयार

इस तरह से आपके पालक पनीर का समोसा बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप वीकेंड पर बनाकर सबको खिला सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

हेल्दी टेस्टी पालक पनीर समोसा Recipe Card

हेल्दी टेस्टी पालक पनीर समोसा रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • आधा गेहूं का आटा और आधा मैदा
  • 3 बड़े चम्मच तेल या घी
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • पालक-500 ग्राम स्वादानुसार नमक
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)
  • 250 ग्राम पनीर
  • 1 कप बारीक कटा हुआ ताजा पालक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च-बारीक कटी हुई
  • 1 इंच अदरक-कद्दूकस किया हुआ
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए पहले आपको पालक को पानी से साफ करना है, ताकि सारी मिट्टी साफ हो जाए। फिर इसे उबालना है और कुछ पालक को बारीक काटना है।

  2. Step 2:

    इसके बाद आपको एक बड़े बर्तन में मैदा, अजवाइन, नमक और तेल मिलाएं। इसे हाथों से तब तक रगड़ें जब तक कि मुट्ठी बांधने पर मैदा का ढेला न बनने लगे।

  3. Step 3:

    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे गीले कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

  4. Step 4:

    समोसे की स्टफिंग बनाने के लिए पनीर को छोटे क्यूब में काटें। पालक को भी आपको बारीक काटना है।

  5. Step 5:

    इसके बाद आपको तेलमें थोड़ा सा तेलडालना है। इसमें आपको जीरा डालना है।

  6. Step 6:

    इसके बाद सारे मसाले मिक्स करें। फिर इन सभी चीजों को डालकर अच्छे से स्टफिंग को तैयार करें।

  7. Step 7:

    इसके बाद आपको छोटे-छोटी लोइ तैयार करनी है। इसे बेल लें। इसके बाद इसे हाफ मून के आकार में काटें।

  8. Step 8:

    फिर एक हिस्से के किनारे पर पानी लगाकर उसे कोन आकार दें। तैयार पालक-पनीर की स्टफिंग इसमें भरें और ऊपर के किनारों को पानी की मदद से चिपकाकर सील कर दें।

  9. Step 9:

    कड़ाही में तेल गर्म करें। ध्यान रहे कि तेल मध्यम गर्म हो। समोसे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

  10. Step 10:

    आप चाहें तो इसे एयर फ्रायर भी कर सकती हैं।

  11. Step 11:

    इसके बाद इसे चटनी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।