herzindagi
image

Paneer Besan Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं पनीर बेसन चीला, नोट करें आसान रेसिपी

Besan paneer Chilla: अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा नाश्ता बनाना चाहती हैं, जो कम समय में तैयार होने के साथ स्वादिष्ट बने तो आप पनीर बेसन चीला ट्राई कर सकती हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 12:48 IST

Paneer Cheela Banane Ki Recipe: सुबह अक्सर महिलाएं नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो स्वादिष्ट के साथ-साथ जल्दी भी बन जाएं। अब ऐसे में अमूमन लोग आलू, गोभी या फिर आटे का चीला बनाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार घुमा फिराकर एक ही स्वाद का चिला खा-खाकर अक्सर लोगों का मन भर जाता है। अगर भी उनमें से एक हैं, तो पनीर चीला बेस्ट ऑप्शन है।

इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स में झटपट बना सकती हैं। यह न केवल प्रोटीन से भरपूर है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। वहीं अगर आप वजन कम करना चाहती हैं या बस कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन है, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। नीचे पढ़ें रेसिपी-

पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले, बेसन के चिल्ला के घोल बनाएं।
  • घोल को किनारे रखकर पनीर की स्टाफिंग बनाएं।
  • इसके लिए कड़ाही में 3 छोटे चम्मच तेल गरम करें और 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। मैंने इसे बिना प्याज और लहसुन के बनाया है।
  • अब इसमें ¼ कप गाजर, ¼ कप पत्ता गोभी, ¼ कप शिमला मिर्च, ¼ कप मीठा मक्का, ¼ कप बीन्स और ½ टमाटर डालें।
  • सब्जियों को 2 मिनट तक भूनें, जब तक वह पक न जाएं।
  • अब इसमें ¼ चम्मच हल्दी, ½ चम्मच मिर्च पाउडर, ½ चम्मच काली मिर्च, ½ चम्मच नमक और ¼ चम्मच गरम मसाला डालें।
  • इसके बाद 1 कप पनीर और 2 बड़े चम्मच हरा धनिया डालकर एक मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें पनीर की स्टफिंग तैयार कर इसे अलग रख दें।
  • इसके बाद एक करछी में भरकर गरम तवे पर घोल को डालें।
  • फिर चीले को धीरे-धीरे फैलाएं, ध्यान रहे कि वह थोड़ा मोटा रहे।
  • अब किनारे पर एक छोटे से चम्मच में तेल लेकर डालें।
  • इसके बाद गैस की फ्लेम को स्लो करके एक मिनट तक या नीचे से पूरी तरह पकने तक पकाएं।
  • अब चिल्ले को बिना तोड़े धीरे से पलट दें।
  • चीले को हल्के से दबाते हुए यह चेक करें कि वह दोनों तरफ से पक जाए।
  • अब तैयार की गई पनीर की स्टफिंग को लेकर चिल्ला के आधे हिस्से पर फैला दें।
  • कुछ सेंकड के बाद इसे आधा मोड़ें और हल्का कुरकुरा होने तक भूनें।
  • आखिर में पनीर चिल्ला को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

How to make Paneer Cheela

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: जब समझ न आए कोई सब्जी, तो फटाफट बना लें प्याज की ये डिश; ये रही रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पनीर बेसन चीला रेसिपी Recipe Card

पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 कप- बेसन
  • ¼ छोटा चम्मच- हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच अजवाइन
  • ½ छोटा चम्मच नमक
  • ¾ कप पानी
  • 3 छोटे चम्मच- तेल
  • 1 छोटा चम्मच- अदरक का पेस्ट
  • ¼ कप- गाजर
  • ¼ कप- पत्ता गोभी
  • ¼ कप- शिमला मिर्च
  • ¼ कप- मीठा मक्का
  • ¼ कप बारीक कटी हुई- बीन्स
  • आधा टमाटर
  • ¼ छोटा- चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच- कुटी हुई काली मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच- नमक
  • ¼ छोटा चम्मच- गरम मसाला
  • 1 कप-पनीर
  • 2 बड़े चम्मच-हरा धनिया

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले, बेसन के चिल्ला के घोल बनाएं।

  2. Step 2:

    घोल को किनारे रखकर पनीर की स्टाफिंग तैयार करें।

  3. Step 3:

    इसके बाद एक करछी में भरकर गरम तवे पर घोल को डालें।

  4. Step 4:

    फिर चीले को धीरे-धीरे फैलाएं, ध्यान रहे कि वह थोड़ा मोटा रहे।

  5. Step 5:

    अब किनारे पर एक छोटे से चम्मच में तेल लेकर डालें।

  6. Step 6:

    इसके बाद गैस की फ्लेम को स्लो करके एक मिनट तक या नीचे से पूरी तरह पकने तक पकाएं।

  7. Step 7:

    अब चिल्ले को बिना तोड़े धीरे से पलट दें।

  8. Step 8:

    अब तैयार की गई पनीर की स्टफिंग को लेकर चिल्ला के आधे हिस्से पर फैला दें।

  9. Step 9:

    कुछ सेंकड के बाद इसे आधा मोड़ें और हल्का कुरकुरा होने तक भूनें।

  10. Step 10:

    आखिर में पनीर चिल्ला को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।