
How to make Besan Chilla Sabzi: लंच में हर रोज वही दाल और सब्जी खाकर बोरियत होने लगती है, ऐसे में कुछ नया और जायकेदार ट्राई करना चाहती हैं तो बेसन चीला की सब्जी जरूर बनाएं। ये रेसिपी राजस्थान और उत्तर भारत के घरों में बनने वाली एक पारंपरिक डिश है। यह रेसिपी अक्सर तब बनाई जाती है, जब घर में कोई सब्जी न हो। चीला और ग्रेवी का मिश्रण सब्जी के स्वाद को इतना स्वादिष्ट बना देता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे उंगलियां चाट कर खाता है। सादी रोटी, परांठा या चावल के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी और जरूरी सामग्री

इसे भी पढ़ें- Ragda Patties Recipe: सुबह के नाश्ते में सफेद मटर से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
बेसन चीला की सब्जी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक कटोरे में बेसन का पेस्ट बनाकर चिल्ला तैयार करें।
अब ग्रेवी बनाएं। इसके लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
गरम होने के बाद इसमें कटे हुए प्याज डालकर चलाएं।
अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।
प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद उसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
फिर दही डालकर इसमें कसूरी मेथी मिलाएं और 2 मिनट तक चलाएं।
अब कटे हुए टमाटर डालकर मिलाएं और तब तक पकाएं, जब तक मसाला किनारों से अलग न हो जाए।
इसके बाद मसाले में एक बड़ा गिलास पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर उबाल लें।
दूसरी तरफ तैयार किए गए चिल्ले को फैलाएं और उस पर हरी चटनी की एक लेयर लगाएं फिर पनीर को कद्दूकस पूरे में फैलाएं।
इसके बाद इसका रोल बनाकर 1 में 4-5 हिस्सा करें और प्लेट में निकालें।
आखिर में ग्रेवी में सब्जी किंग मसाला मिलाएं और 3 मिनट के बाद गैस बंद करें।
अब जब सब्जी सर्व करना हो, उससे 2 मिनट पहले उसमें चिल्ला के काटे गए हिस्से डालें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।