
Paneer Gatte ki Sabzi: आमतौर पर महिलाएं दोपहर का लंच हो या फिर रात की डिनर अक्सर कौन सी दाल या सब्जी बनाए इसे लेकर कंफ्यूज रहती हैं। खासकर सर्दी के मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है क्योंकि बच्चे हरे साग का नाम लेते ही मुंह सिकोड़ लेते हैं। अब ऐसे में अक्सर मम्मियां खाने में कुछ ऐसा बनाने की कोशिश करती हैं कि कुछ ऐसा बनाए, जो बड़े- बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आए।
अमूमन लोग ऐसे में पनीर की भुजिया या फिर मटर पनीर बनाती हैं, लेकिन अगर आप खाने में कुछ तड़का लगाना चाहती हैं, तो पनीर गट्टे की सब्जी जरूर ट्राई करें। यह सब्जी उन दिनों के लिए बेहतरीन विकल्प है जब घर में कोई खास मेहमान आने वाले हो या आपको कुछ चटपटा और मखमली खाने का मन हो। नीचे देखें इसे बनाने की रेसिपी-


इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के लिए 10 मिनट में बनाएं रोस्टेड मसाला अंडा, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
पनीर गट्टे की सब्जी बनाने की रेसिपी
एक थाली या कटोरे में 1 कप बेसन लें और उसमें 1/4 कप दही, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 1 छोटा चम्मच अजवाइन डालें।
इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर सब कुछ एक साथ मिलाएं और इसका नरम आटा गूंथ लें।
फिर पनीर को कद्दूकस करें और स्वादानुसार नमक डालें, इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
अब इसे बेसन के आटे में भरें और इन गोलियों को पानी में 4-5 मिनट तक उबालें।
इसके बाद 1/2 कप फेंटा हुआ दही लें, उसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अब एक कढ़ाई में तेल डाले और उसमें 1 बड़ा चम्मच जीरा, बारीक कटे प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
उसमें 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और एक मिनट तक भूनें।
अब 1 टमाटर की प्यूरी डालें और तेल अलग होने तक पकाएं
एक मिनट के लिए गैस बंद कर दें और दही का मिश्रण डालें इसे लगातार चलाते हुए पकाएं।
तेल जब अलग हो जाए तो 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और 1/2 कप पानी डालें।
2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें भरवां गट्टे डालकर 4-5 मिनट और पकाएं।
अब इसे ताजा धनिया और क्रीम से गार्निश कर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।