
10-Minute SPicy Roasted Egg Recipe: सुबह की भागदौड़ में अक्सर हमारे पास नाश्ता बनाने के लिए कम समय होता है। अगर कुछ स्पेशल डिश बनानी है, तो उसके लिए जल्दी उठना पड़ता है। ऐसे में स्पाइसी रोस्टेड मसाला अंडा एक बेहतर विकल्प है, जो न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि पोषण से भी भरपूर है। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं। अगर आप मसालेदार खाना पसंद करती हैं, तो उसमें मसाले का भी तड़का लगा सकती हैं। यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कम मेहनत में चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं। 10 मिनट में बनने वाला यह नाश्ता आपको दिनभर की एनर्जी देता है। नीचे देखें स्पाइसी रोस्टेड मसाला अंडा बनाने की रेसिपी-
अंडा -7, भिगोई हुई कश्मीरी मिर्च, कटा हुआ टमाटर, अदरक और लहसुन, तेल या मक्खन, कटा हुआ प्याज - 2, नमक, बेसिक मसाला, आवश्यकतानुसार पानी, धनिया पत्ती


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik, gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
स्पाइसी रोस्टेड मसाला अंडा बनाने की रेसिपी
स्पाइसी रोस्टेड मसाला अंडा बनाने के लिए पहले अंडे को पैन में डालकर उबाल लें।
इसके बाद अंडे को निकालकर छील लें और चाकू या कटिंग मशीन की मदद से काटें।
ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर,कश्मीरी लाल मिर्च और लहसुन को ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
अब पैन में तेल और मक्खन डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
अब तैयार किया गया पेस्ट डालकर इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
2 मिनट पकाने के बाद इसमें आधा कप पानी मिलाएं।
कुछ सेकेंड चलाने के बाद इसमें काटे गए अंडे डालकर मिक्स करें।
5 मिनट पकाने के बाद गैस की फ्लेम बंद कर हरा धनिया डालें।
अब आपका स्पाइसी रोस्टेड अंडा बनकर तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।