herzindagi
kaju masala curry recipe

डिनर में बनाएं ढाबा स्टाइल काजू मसाला करी, पढ़ें आसान रेसिपी

How to make Dhaba Style Kaju Masala Curry: रात के खाने के लिए कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं, तो काजू मसाला करी ट्राई कर सकती हैं। इसका शाही स्वाद दिल खुश कर देगा। नीचे देखें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 12:55 IST

Kaju Masala Curry Banane Ki Recipe: सुबह हो या रात, दोनों समय खाना बनाने से पहले घंटों यही सोचना पड़ता है कि आज क्या नया बनाया जाए, जो सभी को पसंद आए। खासकर सर्दियों में, इस मौसम में बाजार में अधिकतर हरी सब्जियां आती है, जिसे खाने में अक्सर बच्चे मुंह बनाते हैं।

अब ऐसे में महिलाएं ऐसी रेसिपी खोजती हैं, जिसे बड़े ही नहीं बच्चे भी चाव से खाएं। अगर आप भी ऐसी डिश आज के रात के खाने में बनाने का सोच रही हैं, तो क्यों न ढाबा स्टाइल काजू मसाला करी रेसिपी बनाएं। इसका स्वाद और टेक्टर ऐसा है कि देखते ही भूख बढ़ जाती है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। नीचे देखें रेसिपी

काजू मसाला करी रेसिपी

Easy Indian cashew recipe

  • सबसे पहले  एक पैन में पानी लें और 1 कटा हुआ प्याज और  1/4 कप काजू डालकर उबालें।
  • 2-3 उबाल आने के बाद गैस बंद कर प्लेट में छानकर निकालें और पेस्ट बनाएं।
  • पेस्ट बनाने के बाद गैस पर पैन रखकर घी गर्म करें और आधा कप काजू डालकर फ्राई करें।
  • काजू भूनने के बाद इसे निकालें और बचे हुए घी में खड़े गरम मसाले और कटी हुई प्याज डालकर भूनें।
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर पकाएं।
  • मसाला पकने के बाद आधा कप पानी डालें और चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद इसमें फ्रेश क्रीम डालें और मिलाते हुए 10 मिनट पकाएं।
  • जब ग्रेवी पक जाए, तो इसमें फ्राई किए गए काजू डालकर उसपर थोड़ी सी क्रीम, कस्तूरी मेथी, गरम मसाला और चीनी डालें।
  • अब इन सभी चीजों को हल्के हाथ से चलाते हुए मिलाएं।
  • आखिर में 5 मिनट पकाने के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद करें और गरमा-गरम सर्व करें।

Kaju Masala Curry

इसे भी पढ़ें-  न तेल का झंझट, न खराब होने का डर; इन 5 सीक्रेट ट्रिक्स से बनाएं मिर्च का अचार जो चलेगा सालों सा

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik, gemini


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

ढाबा स्टाइल काजू मसाला करी रेसिपी Recipe Card

ढाबा स्टाइल काजू मसाला करी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • तलने के लिए घी
  • काजू - 1 कप
  • साबुत मसाले
  • कटा हुआ प्याज - 3
  • पिसा हुआ अदरक-लहसुन पेस्ट
  • कटा हुआ टमाटर - 1
  • स्वादानुसार नमक
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • गर्म पानी - 1/2 कप
  • तले हुए काजू
  • ताजा क्रीम - 2 बड़े चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • चीनी - 1/3 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले  एक पैन में पानी लें और 1 कटा हुआ प्याज और  1/4 कप काजू डालकर उबालें।

  2. Step 2:

    2-3 उबाल आने के बाद गैस बंद कर प्लेट में छानकर निकालें और पेस्ट बनाएं।

  3. Step 3:

    पेस्ट बनाने के बाद गैस पर पैन रखकर घी गर्म करें और आधा कप काजू डालकर फ्राई करें।

  4. Step 4:

    काजू भूनने के बाद इसे निकालें और बचे हुए घी में खड़े गरम मसाले और कटी हुई प्याज डालकर भूनें।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर पकाएं।

  6. Step 6:

    इसके बाद इसमें पानी और फ्रेश क्रीम डालें और मिलाते हुए 10 मिनट पकाएं।

  7. Step 7:

    जब ग्रेवी पक जाए, तो इसमें फ्राई किए गए काजू डालकर उसपर थोड़ी सी क्रीम, कस्तूरी मेथी, गरम मसाला और चीनी डालें।

  8. Step 8:

    आखिर में 5 मिनट पकाने के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद करें और गरमा-गरम सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।