herzindagi
chili pickle

न तेल का झंझट, न खराब होने का डर; इन 5 सीक्रेट ट्रिक्स से बनाएं मिर्च का अचार जो चलेगा सालों साल

यह लेख घर पर बिना तेल के मिर्च का अचार बनाने की 5 गुप्त तरकीबें बताता है। इसमें मिर्च को सुखाना, सिरके का उपयोग, मसालों को भूनना, अतिरिक्त नमक डालना और कांच के जार में धूप दिखाना शामिल है। ये तरीके अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं, जिससे यह एक स्वस्थ और स्वादिष्ट विकल्प बनता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 17:59 IST

सर्दियों में ज्यादातर लोग भरवां पराठे खाते हैं। जैसे- आलू का पराठा, मेथी का पराठा, बथुए का पराठा। ये सब सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। वहीं, इसका स्वाद मिर्ची का अचार और बढ़ा देता है, लेकिन, बिना तेल और बिना झंझट और मिर्च का अचार घर पर बनाना चाहती हैं तो आपको 5 सीक्रेट ट्रिक्स के बारे में पता होना जरूरी हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हम घर पर रहकर कैसे बिना तेल के मिर्ची आचार कैसे तैयार किया जा सकता है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 

बिना तेल के अचार बनाने की 5 सीक्रेट ट्रिक्स

  • बता दें कि अचार खराब होने का सबसे बड़ा कारण नमी होता है। ऐसे में आप मिर्ची को धोने के बाद उसे मलमल के कपड़े से पोंछें और कम से कम 2-3 घंटे धूप में सुखाएं ऐसा करने से नमी दूर होगी। मिर्ची के डंठल हमेशा सुखाने के बाद ही हटाएं, ताकि अंदर पानी न जा सके।

MIRCH ACHAR

  • जैसा कि हम सब जानते हैं कि तेल का काम अचार को सुरक्षित रखना होता है, लेकिन बिना तेल के अचार में सफेद सिरका या गन्ने का सिरका तेल की ही भूमिका निभाता है। बता दें कि सिरका न केवल फंगस लगने से रोकता है, बल्कि मिर्च को जल्दी गलाने और खटास देने में भी मदद करता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

  • बता दें कि मसालों जैसे - सौंफ, राई, मेथी और कलौंजी में भी प्राकृतिक तेल और नमी पाई जाती है। ऐसे में आप इन्हें बिना तेल के कड़ाही में 1-2 मिनट तक हल्का भून लें। ऐसा करने से न केवल इससे मसालों की खुशबू बढ़ जाएगी बल्कि अचार के खराब होने की संभावना शून्य हो जाएगी।

mirch achar (3)

  • ध्यान दें कि नमक एक प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव है। ऐसे में आप बिना तेल के अचार बनाना चाहती हैं तो सामान्य से थोड़ा ज्यादा नमक डालें। मिर्च को काटकर सबसे पहले हल्दी और नमक के साथ मिलाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे मिर्च अपना पानी छोड़ देगी, जिसे आप हटा सकते हैं या उसी में सिरका मिलाकर प्रिजर्व कर सकती हैं।
  • अचार को हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के जार में ही रखना चाहिए। बत दें कि प्लास्टिक के डिब्बे अचार का स्वाद खराब कर सकते हैं। अचार भरने के बाद जार का मुंह सूती कपड़े से बांधकर इसे 3-4 दिनों तक तेज धूप दिखाएं। धूप मिर्च को नेचुरल तरीके से पकाती है और उम्र भी बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें -Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।