
How To Make Orange Peel Curry: आमतौर पर हम सभी संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन छिलकों की मदद से आप बेहद लजीज और चटपटी करी बना सकती हैं। राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में इसे बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है। संतरे के छिलकों में मौजूद खास खुशबू और हल्का कड़वापन करी को और स्वादिष्ट बनाता है।
यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि विटामिन-C और फाइबर से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप भी अपने पति और बच्चों के टिफिन या लंच या फिर डिनर के लिए यूनिक रेसिपी बनाना चाहती हैं, तो इस करी को जरूर बनाएं। नीचे देखें इसे तैयार करने की विधि और जरूरी सामग्री।

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: जब समझ न आए कोई सब्जी, तो फटाफट बना लें प्याज की ये डिश; ये रही रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
संतरा छिलका करी रेसिपी
संतरे को छिलके को धुलकर बारीक काट लें।
अब गैस पर पैन रखें और इसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
अगर आप इसे स्टोर करके रखना चाहती हैं, तो थोड़ा ज़्यादा तेल डालें।
तेल गर्म होने के बाद इसमें सरसों, हींग, हरी मिर्च, करी पत्ता और संतरे का छिलका डालकर लगभग 5-7 मिनट तक भूनें। •
अब इसमें सांभर पाउडर, नमक डालें और भूनें और फिर इमली का गूदा डालें।
अब इसके बाद थोड़ा पानी डालकर 15 मिनट तक उबलने दें, जब तक कि इमली की कच्ची महक न चली जाए।
आखिर में गुड़ डालकर और अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसे चावल के साथ गरमागरम परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।