-1771776282042.webp)
सेब को हम अक्सर फल के रूप में, सलाद में या जूस के तौर पर यूज करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेब की मसालेदार और खट्टी-मीठी सब्जी आपके स्वाद को और बढ़ा सकती है? जी हां, सेब की सब्जी न केवल सुनने में थोड़ी अलग लगती है, बल्कि स्वाद में भी इतनी बेमिसाल है कि यह शाही पनीर और कोफ्ते जैसी सब्जियों को टक्कर दे सकती है। यह राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में काफी फेमस है। ऐसे में आप इसे दो तरीकों से बना सकती हैं। इन दोनों ही रेसिपीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेब की सूखी सब्जी बनाने के ये 2 शानदार तरीके क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...
इस सब्जी को बनाने के लिए आपके पास 2 ताजे सेब, आधा कप दही, राई, जीरा, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा गुड़ होना बेहद जरूरी है।

अब सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई-जीरे डालें। अब इसमें सेब के टुकड़े डालकर 2 मिनट भूनें। इसके बाद दही में सभी सूखे मसाले मिलाकर कड़ाही में डाल दें। धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दही तेल न छोड़ दे। अब लास्ट में थोड़ा सा गुड़ और हरा धनिया डालें। यह सब्जी पराठों के साथ बेहद टेस्टी लगेगी।
इसे भी पढ़ें -घर पर एक बार जरूर ट्राई करें बेसन वाली कुरकुरी प्याज की ग्वार फली, नोट कर लें दो अलग-अलग रेसिपीज
इस सब्जी को बनाने के लिए आपके पास 2 सख्त सेब, सौंफ पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक होना बेहद जरूरी है।
अब सबसे पहले आप एक पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें। इसमें अदरक और हरी मिर्च का तड़का दें। अब सेब के टुकड़ों को तेज आंच पर टॉस करें। ऊपर से सौंफ पाउडर और अमचूर डालें। सौंफ सेब की मिठास के साथ मिलकर एक अच्छी खुशबू देते हैं। इसे सिर्फ 3-4 मिनट ही पकाएं ताकि सेब गले नहीं और उनका कुरकुरापन बना रहे।
-1771776512295.jpg)
नोट - सेब में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एक हेल्दी विकल्प बनाते हैं। वहीं, यह सब्जी मात्र 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है, जो ऑफिस या बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
इसे भी पढ़ें -क्या आप भी वही पुरानी आलू टमाटर की सब्जी खाकर हो गई हैं बोर? यह तड़का बदल देगा पूरा स्वाद, जानें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।