
गर्मियां आते ही घरों में पुराने मिट्टी के मटकों की जगह नए मटके ले लेते हैं। अक्सर मटका थोड़ा सा चटक जाने या पुराना होने पर हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टूटा या पुराना मटका आपकी रसोई, बगीचे और यहां तक कि पक्षियों के लिए कितना उपयोगी साबित हो सकता है? जी हां, मिट्टी का होने के कारण यह पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और इसके इस्तेमाल से आप पर्यावरण को भी बचा सकते हैं। ऐसे में इन स्मार्ट हैक्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टूटा मटके का आप किन चीजों में इस्तेमाल ले सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बता दें कि गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करना सबसे नेक काम है। अगर मटका नीचे से सही है, तो उसके ऊपरी हिस्से को थोड़ा और चौड़ा कर लें। इसे अच्छी तरह धोकर अपने गार्डन या बालकनी के किसी ठंडे कोने में रखें और रोज ताजा पानी भरें। मिट्टी का होने के कारण इसमें पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है।

पुराना मटका खाद बनाने के लिए सबसे अच्छा पात्र है, क्योंकि इसकी सतह में मौजूद छोटे छिद्र हवा को अंदर जाने देते हैं। आप मटके के निचले हिस्से में एक छोटा छेद करें। इसमें सबसे पहले सूखी पत्तियां डालें, फिर रसोई का गीला कचरा डालें। इसे ढक कर रख दें। कुछ ही हफ्तों में आपको पौधों के लिए बेहतरीन खाद मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें - Kitchen Hacks: अरे रुकिए! पुराने मटके में अभी कर लें ये 2 काम, पूरी गर्मी ठंडा रहेगा पानी
अगर आप पौधों में बार-बार पानी देकर थक गए हैं, तो मटके का इस्तेमाल करें। आप मटके के चारों तरफ छोटे-छोटे छेद बनाएं और इसे अपने बड़े गमले या बगीचे की मिट्टी में आधा अंदर गाड़ दें। अब मटके में पानी भर दें। मटका धीरे-धीरे मिट्टी में नमी छोड़ता रहेगा, जिससे पौधों की जड़ों को लगातार पानी मिलता रहेगा।

अगर मटका साबुत है, लेकिन पानी ठंडा नहीं कर रहा, तो इसे सब्जियों को ताजा रखने के लिए इस्तेमाल करें। आप मटके के अंदर थोड़ी सी रेत डालें और उस पर हल्का पानी छिड़कें। अब इसमें अदरक, नींबू या हरी मिर्च जैसी चीजें रखें। मिट्टी की ठंडक इन सब्जियों को फ्रिज के बिना भी कई दिनों तक ताजा रखेगी।
इसे भी पढ़ें - अरे रुको जरा! कहीं मटका भरते हुए आप तो नहीं करती हैं यह गलती? कुम्हार से जान लें जरूरी टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।