Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:36 AM IST
herzindagi
aloo tomato sabji

क्या आप भी वही पुरानी आलू टमाटर की सब्जी खाकर हो गई हैं बोर? यह तड़का बदल देगा पूरा स्वाद, जानें रेसिपी

यह लेख आलू टमाटर की पुरानी सब्जी के स्वाद को बदलने के लिए एक खास तड़के की विधि बताता है। इसमें उबले आलू, टमाटर, दही और मसालों का उपयोग करके सब्जी बनाने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 18:56 IST

घर में आलू टमाटर की सब्जी बड़ी चाव से खाई जाती है, लेकिन कभी-कभी एक जैसे टेस्ट की सब्जी खाने से लोगों का मन उब जाता है और वह बिना मन के सब्जी को खाते हैं। यदि आप भी आलू टमाटर की सब्जी को कुछ अलग तरीके से ट्राई करना चाहती हैं तो बता दें कि यहां दिया गया तड़का आपके बेहद काम आ सकता है। इस तड़के से आलू टमाटर की सब्जी का स्वाद एकदम ही अलग और दोगुना बढ़ जाएगा। ऐसे में इस तड़के की रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आलू टमाटर में कौन सा तड़का डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। पढ़ते हैं आगे...

कैसे बनाएं ये तड़का?

  • उबले हुए आलू- 4-5
  • टमाटर- 3 बड़े (बारीक कटे हुए)
  • अदरक-मिर्च का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • ताजा दही: ½ कप
  • तड़के के लिए: हींग, जीरा, राई और साबुत सूखी लाल मिर्च

aloo tomatoes sabji (2)

  • मसाले: हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, और थोड़ा सा गरम मसाला
  • तड़के के लिए: कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनिया और 1 चम्मच देसी घी।

बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गरम लें और इसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं। अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब आप बारीक कटे टमाटर डालें और थोड़ा नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं और तेल न छोड़ दें। जब पेस्ट तेल छोड़ दे तो समझ जाएं कि वह तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें - मलाई से सीधे घी बनाने की न करें गलती, जानें पहले क्यों मक्खन निकालना है जरूरी?

  • अब गैस को धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें। ध्यान रहे, दही डालते समय लगातार चलाएं ताकि वह फट न जाएं। दही के साथ ही हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें।
  • जब मसाला अच्छे से भुन जाए, तो इसमें उबले हुए आलू डाल दें। आलू को काटकर डालने के बजाय हाथों से तोड़कर डालें, इससे ग्रेवी के साथ उनका तालमेल बेहतर बैठता है।
  • अब आप जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालें और सब्जी को 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकने दें। 

aloo tomatoes sabji (3)

फाइनल मास्टर तड़का कैसे तैयार करें?

सबसे पहले आप एक छोटा तड़का पैन लें और उसमें 1 चम्मच देसी घी गरम डालें। इसमें थोड़ी कसूरी मेथी के साथ-साथ कश्मीरी लाल मिर्च डालें। अब आप इस तड़के को तुरंत सब्जी के ऊपर डालें और ढक्कन बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें - राजमा चावल खाकर हो गई हैं बोर? इन दोनों से ट्राई करें ये डिफ्रेंट डिशेज, बच्चे-बड़े सभी होंगे खुश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।