Mon Mar 30, 2026 | Updated 02:55 AM IST HZ Awards 2026
what can u make with boiled potatoes easily know tasty recipe

उबले आलू की वही पुरानी सब्जी से हो गए हैं बोर? आजमाएं ये 3 अनोखे तरीके, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

पराठे के साथ हो या चावल के साथ, ये आलू की सब्जियां आप हर तरह से खा सकती हैं। अगर आप भी रोज की वही साधारण आलू की सब्जी से थोड़ा हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एक बार ये आइडिया ट्राई करके देखें।
Editorial
Updated:- 2026-03-29, 02:30 IST

घर में अगर सब्जी नहीं है, तो महिलाओं के दिमाग में सबसे पहले आलू की सब्जी ही आती है। कुछ नहीं होता, तो आलू तो घर में हमेशा ही रहता है। इसलिए, वह आलू की सब्जी ही बना लेती हैं। हालांकि, सिंपल आलू की सब्जी खाने में अक्सर परिवार वाले नखरे करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि कैसे किचन में मौजूद सामान्य मसालों और कुछ आसान तरीकों से ही आलू की सब्जी को नया स्वाद दिया जा सकता है। आलू की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक किसी भी समय बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आलू की तरह-तरह की सब्जी बनाने के ट्रिक बताएंगे।

दही और बेसन वाले आलू की सब्जी कैसे बनाएं?

  • सामग्री- 3 से 4 उबले हुए आलू , दही, तेल, जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया।
  • तरीका- इसके लिए पहले आपको आलू को उबालकर फिर छीलकर मध्यम आकार में काट लेना है।
  • इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और इसमें जीरा मिर्च डालें।
  • अब प्याज को कढ़ाई में हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं और 1 मिनट तक पका लें।
  • इसके बाद इसमें,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें और मसालों को पकने दें।
  • मसाने डालने के बाद गैस को धीमा रखें।
  • अब इसमें 2 चम्मच बेसन मिलाएं और अच्छे से पका लें।
  • इसके बाद इसमें कटे हुए उबले आलू डालें और मसालों के साथ मिला लें।
  • अब एक बर्तन में दही को फेट लें और धीरे-धीरे कढ़ाई में डालेंय़
  • लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं। दही डालने के बाद सब्ज़ी को 2-3 मिनट तक पकने दें।
  • इस तरह आपके दही बेसन वाली आलू की सब्जी तैयार है।
  • रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Maa Ke Hath Ka Jadu: भिंडी की वही पुरानी सब्जी से हो गई हैं बोर? मेरी मां की ये सीक्रेट रेसिपी चखकर देखिए, बार-बार बनाने की होगी डिमांड

Crispy masala aloo recipe

कुरकुरे मसाला आलू

  • सामग्री- उबले आलू, तेल, राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया।
  • बनाने का तरीका - इसके लिए पहले आपको आलू उबाल कर इने मोटे-मोटे टुकड़ों में काटना है।
  • इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा ज्यादा तेल लेना है और गर्म करना है।
  • तेल गर्म होने पर उसमें राई डालें।
  • अब करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का अच्छे से भून लेना है।
  • इसके बाद कटे हुए आलू कढ़ाही में डालें और तेज आंच पर चलाते हुए भूनें, ताकि यह सॉफ्ट न हों।
  • आलू को तब तक भूनते रहें, जब तक वे हल्के सुनहरे न दिखने लगे।
  • इसके बाद इसमें मसाले डलें और लगातार चलाते रहें। नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें और अच्छे से मिला लें।
  • लास्ट में थोड़ा सा नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया के पत्ते डालें और गैस बंद कर दें।
  • अब इसे पराठे के साथ खाएं। यह बहुत ज्यादा स्वाद लगेंगे।
  • आखिर में थोड़ा सा नींबू का रस डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें- मां के हाथ का जादू, बची हुई रोटी को मिक्सी में पीसकर मेरी मां ने बनाया ऐसा टेस्टी नाश्ता; आप भी कर सकती हैं ट्राई

Quick aloo recipes for dinner

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।