Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:14 PM IST HZ Awards 2026
Crispy soya chunks recipe

Soyabean Snacks: समोसे-कचौड़ी का स्वाद भी फीका लगेगा, जब 10 मिनट में बनाएंगी सोयाबीन का यह क्रिस्पी नाश्ता

Soya Nuggets Recipe: शाम की चाय पीनी हो या फिर मेहमानों के आने पर बनाना हो कुछ खास, समोसे-कचौड़ी छोड़ अब बनाएं सोयाबीन का यह सुपर क्रिस्पी नाश्ता। झटपट तैयार होने वाली यह आसान रेसिपी का स्वाद बेहद लाजवाब है। आज ही ट्राई करें सोया चंक्स के कुरकुरे पकौड़े।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 12:10 IST

Easy Crispy Soya Chunks: शाम की चाय पीने की जब बारी आती है, तो इसके साथ कुछ चटपटा खाने का मन जरूर करता है। अब ऐसे में अक्सर हमारे दिमाग में समोसे या कचौड़ी का ही ख्याल आता है, लेकिन हर बार बाहर का तला-भुना खाना सेहत के लिए सही नहीं होता। अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो स्वाद में लाजवाब हो, तो सोयाबीन का यह कुरकुरा नाश्ता बना सकती हैं।

सोया चंक्स आमतौर पर आसानी से घर में मिल जाते हैं। अगर नहीं है, तो आप 10-20 रुपये पैकेट दुकान से खरीदकर ला सकती हैं। इनका टेक्सचर ऐसा होता है कि मसालों के साथ मिलते ही ये नॉन-वेज कबाब या पकौड़ों को भी मात दे देते हैं। अगर आपका भी कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन है, तो आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें। नीचे पढ़ें रेसिपी।

क्रिस्पी सोया चंक्स बनाने की रेसिपी (Soya Chunks Recipe)

crispy soya beans recipe

  • एक कटोरी सोया चंक्स लें और उन्हें पानी में तब तक भिगोकर रखें जब तक वे नरम न हो जाएं।
  • इसके बाद सोया चंक्स से पानी निचोड़ लें।
  • अब कटोरी में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें।
  • इसके बाद उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला, साथ ही अदरक-लहसुन का पेस्ट और कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और ध्यान दें कि पेस्ट सोया चंक को पूरी तरह से कवर कर लें।
  • अब गैस ऑन कर कड़ाही रखें और उसमें जरूरत के अनुसार तेल डालकर गर्म होने का इंतजार करें।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें धीरे-धीरे करके सोया चंक डालें, जो तैयार किया है।
  • इसे तब तक तलें जब तक ये कुरकुरे न हो जाएं।
  • गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे टिशू पेपर पर निकालें।
  • तेल सोखने के बाद कटोरे में निकालकर कटोरे में रखें।
  • इसके बाद ऊपर से पेरी-पेरी मसाला डालकर चाय के साथ सर्व करें।

क्रिस्पी सोया चंक्स बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

Soya chunks recipe dry

  • क्रिस्पी सोया चंक बनाते समय इसके पेस्ट में पड़ने वाली दही को अच्छे फेंटे।
  • गैस को लो फ्लेम पर करके चंक को गोल्डन ब्राउन करें।

इसे भी पढ़ें- सोयाबीन से बनाएं बच्चों के लिए ये 3 टेस्टी रेसिपीज, खूब करेंगे पसंद

तो, अगर आप चाय के साथ कुछ हेल्दी और चटपटा खाना चाहती हैं, तो एक बार क्रिस्पी सोया चंक्स बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

क्रिस्पी सोया चंक्स बनाने की रेसिपी Recipe Card

क्रिस्पी सोया चंक्स बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 250 ग्राम-सोया चंक्स
  • 1 बड़ा चम्मच- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच- हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच- धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच- नमक
  • 1 बड़ा चम्मच- गरम मसाला
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच- कॉर्न फ्लोर

Step

  1. Step 1:

    एक कटोरी सोया चंक्स लें और उन्हें पानी में तब तक भिगोकर रखें जब तक वे नरम न हो जाएं।

  2. Step 2:

    इसके बाद सोया चंक्स से पानी निचोड़ लें।

  3. Step 3:

    अब कटोरी में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला, साथ ही अदरक-लहसुन का पेस्ट और कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें।

  5. Step 5:

    इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और ध्यान दें कि पेस्ट सोया चंक को पूरी तरह से कवर कर लें।

  6. Step 6:

    अब गैस ऑन कर कड़ाही रखें और उसमें जरूरत के अनुसार तेल डालकर गर्म होने का इंतजार करें।

  7. Step 7:

    तेल गर्म होने के बाद इसमें धीरे-धीरे करके सोया चंक डालें, जो तैयार किया है।

  8. Step 8:

    इसे तब तक तलें जब तक ये कुरकुरे न हो जाएं।

  9. Step 9:

    गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे टिशू पेपर पर निकालें।

  10. Step 10:

    तेल सोखने के बाद कटोरे में निकालकर कटोरे में रखें।

  11. Step 11:

    इसके बाद ऊपर से पेरी-पेरी मसाला डालकर चाय के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।