
मोमोज खाने के शौकीन लोगों को अगर आप दिन में तीनों टाइम भी मोमोज खाने को दे देंगी, तो वह आपको मना नहीं करने वाले। भले ही यह शरीर के लिए हेल्दी नहीं होता, लेकिन इसके बाद भी लोगों इसे बड़े चाव से खाते हैं। कहीं भी मोमोज की दुकान हो या ठेला, वहां बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई मोमोज खाते हुए नजर आता है। हालांकि, माता-पिता बच्चों के मोमोज खाने की आदत से परेशान रहते हैं, इसलिए अब वह घर पर ही मोमोज बनाने लगे हैं। हालांकि, कुरकुरे मोमोस खाने में क्रिस्पी होते हैं, इसलिए इसे बनाने में थोड़ी ज्यादा मेहनत लगती है। अक्सर महिलाएं कुरकुरे मोमोज बनाते समय यह शिकायत करती हैं कि यह कढ़ाई से निकालने के तुरंत बाद ही सॉफ्ट हो जाते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसे बनाने में आप गलती कर रही हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपको बचना चाहिए।
कुरकुरे मोमोज कढ़ाई से निकालते ही सॉफ्ट हो जा रहे हैं, तो इसका इसका कारण आटा भी हो सकता है। आटे को गूंथने का सही प्रोसेस आपको पता होना चाहिए। आप अगर आटा रोटी की तरह नरम गूंथ रही हैं, तो यह तलने के बाद तुरंत सॉफ्ट हो जाएगा। आपको मोमोज का आटा टाइट गूंथना है, ताकि जब आप इसे तेल में डाले, तो यह क्रिस्पी टेक्सचर में आए।
इसे भी पढ़ें- गैस के बिना भी रोज ब्रेकफास्ट और डिनर में खा सकती हैं ये हेल्दी चीजें, सस्ते में रोज खाना हो जाएगा

मोमोज में मिक्सचर भरने के बाद इसे सुखाया जाता है। आप मोमोज बनाने के तुरंत बाद इसे तलने लगेंगी, तो यह फट भी जाएगा और कुरकुरा भी नहीं बनेगा। नमी की वजह से यह तेल से निकालने के बाद सॉफ्ट रहता है। इसलिए मोमोज बनाने के आधे घंटे बाद इसे तले। आप इसमें मिक्सर भरने के बाद इसे खुले में रख दें। मोमोज जितने अच्छे से सुख जाएंगे, यह तलने के बाद उतने ही क्रिस्पी भी लगेंगे।

स्टफिंग की वजह से अक्सर कुरकुरे मोमोज सॉफ्ट हो जाते हैं। आपको सुखा स्टफिंग बनाना है, ताकि तेल में जाने के बाद यह और पानी न छोड़े। ध्यान रखें कि अगर स्टफिंग गीला होगा, तो तेल से मोमोज निकालने के बाद यह सॉफ्ट हो जाएगा। यही कारण है कि कुरकुरे मोमोज ज्यादा तेर तक क्रिस्पी नहीं रह पाते।

मोमोज तलने के बाद यह देर तक गर्म रहे, इसलिए लोग इसे कढ़ाई से निकालते ही बर्तन से ढक देते हैं। ऐसे में यह गर्म भाप से सॉफ्ट हो ही जाएगा। आपको अगर इसे देर तक गर्म रखना है, तो पहले इसे हल्का फ्राई करें और बाद में दोबारा फ्राई कर लें। इससे आपको इसके ठंडे होने की टेंशन भी नहीं रहेगी और मोमोज कुरकुरे भी रहेंगे। मोमोज बनाने का सही तरीका आपको पता होगा, तो यह हमेशा कुरकुरे बनेंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।