
मौसम अब दिन में गर्म होने लगा है। जैसे ही गर्मी की आहट होती है, घरों में एक और काम शुरू हो जाता है। सर्दियों के कपड़ों को धोकर सही तरीके से स्टोर करना। महिलाएं इस बात का खास ध्यान रखती है कि हर कपड़े को धोकर अच्छे से सुखाकर, तभी स्टोर किया जाए। लेकिन कुछ ऐसी आम गलतियां वह कर जाती हैं, जो छोटी-सी लापरवाही बाद में बड़ी समस्या बन सकती है। कई बार अगली सर्दी में जब जैकेट निकाली जाती है तो उसमें दाग, रंग फीका पड़ना या कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कपड़े स्टोर करने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे।
कई लोग जैकेट धोकर अच्छे से सुखा लेते हैं, लेकिन अगर अचानक से उन्हें कभी पहनना पड़ जाए, तो वह एक बार पहनकर उसे स्टोर करने लग जाते हैं। उन्हें लगता है कि एक केवल एक ही दिन तो पहना है, तो क्या हुआ। लेकिन पसीना, धूल और बॉडी ऑयल कपड़े में रह जाते हैं, जो बाद में बदबू और बैक्टीरिया का कारण बनते हैं। इसलिए, भले ही आपने केवल इसे एक ही बार पहना हो, फिर भी पहनने से पहले आपको इसे धोना जरूर चाहिए। जैकेट सही से साफ करने का तरीका भी आपको आना चाहिए। गंदगी रहेगी, तो जैकेट अगली सर्दी में निकालने के बाद बदबू करेगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले, तो इन हैक्स की मदद से हर बार चमका सकते हैं आप

कई लोग यह गलती भी करते हैं। वह जैकेट को अच्छे से सुखाते नहीं है। जैकेट ऊपर से तेज धूप में सुखाने के बाद उसे उल्टा नहीं करते। जैकेट अगर आप सीधा-उल्टा करके सुखएंगी, तो इसकी नमी अच्छे से सूख जाएगी। पफर या मोटी जैकेट के अंदर की लेयर को पूरी तरह सुखाना बेहद जरूरी है। अगर इसमें नमी रहेगी और ऐसे ही स्टोर करे देंगे, तो अगली सर्दी में यह पहनने लायक नहीं रहेगी।

कुछ लोग जैकेट सुखाने के बाद इसे प्लास्टिक के बैग में स्टोर करते हैं। प्लास्टिक कवर हवा-पास नहीं होने देता, जिससे नमी फंस सकती है। यह बदबू और फंगस पनपने का कारण बनता है। इसलिए, जैकेट स्टोर करने के लिए आप कॉटन या कपड़े वाले बैग का इस्तेमाल करें। यह जैकेट स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- How To Do Laundry Fast: कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखने की झंझट खत्म, हफ्ते में एक बार फॉलो करें ये हैक्स
कई लोग जिस अलमारी में गर्मी वाले कपड़े होते हैं, उसी में जैकेट भी रख देते हैं। ऐसे में रोज-रोज वह कपड़े को हाथ लगाते रहते हैं। इससे जैकेट, अगली सर्दी तक और मिट्टी और बार-बार हाथ लगने की वजह से गंदे होने लगते हैं। इसलिए, अगर आप चाहती हैं कि अगले साल सर्दी शुरू होने पर जैकेट बिना धोए पहनने का मौका मिले, तो इसे सही से स्टोर करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।