
Woolen Coat & Jacket Packing Tips: सर्दियों का मौसम खत्म होते ही भारी-भरकम वुलन कोट्स को संभाल कर रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ऊनी कपड़े काफी नाजुक होते हैं और अगर इन्हें सही तरीके से पैक न किया जाए, तो अगले साल तक इनमें नमी की वजह से बदबू आने लगती है या कीड़े लग सकते हैं। अक्सर लोग कोट्स को फोल्ड कर बिना ज्यादा आराम के सूटकेस या बैग में रख देते हैं, जिससे कपड़े का रेशा खराब हो जाते हैं, जिसके कारण उनकी चमक फीकी पड़ जाती है, लेकिन अगर आप पैकिंग के समय सिर्फ दो छोटी और सस्ती चीजों का इस्तेमाल करें, तो आपका महंगा कोट अगले सीजन में भी शोरूम से लाए गए नए कोट जैसा ही निकलेगा। नीचे लेख में जानें क्या हैं वह चीजें?

वूलन कोट को अगर आप अगले सीजन तक नया रखना चाहती हैं, तो इसे बैग या सूटकेस में रखते समय नीचे न्यूजपेपर जरूर बिछाएं। साथ ही इसके साथ नीचे लेख में बताई गई चीज भी रखें।

ऊनी कोट का सबसे बड़ा दुश्मन छोटे-छोटे कीड़े होते हैं जो ऊन को खा जाते हैं और छेद कर देते हैं। अब ऐसे में अगर कपड़ों को रखने के बाद सही जगह पर न रखा जाए, तो जब इन्हें अगले सीजन ओपन किया जाता है, तो इसमें कोई-न-कोई दिक्कत जरूर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- रजाई-कंबल से बिल्कुल नहीं आएगी अजीब सी बदबू, अगर धूप में सुखाने के बाद करेंगी इन 3 में से कोई एक उपाय
आप पोटली बनाकर सूखी नीम की पत्तियां कोट की जेबों में या बैग के कोनों में रख सकते हैं। अगर नीम की पत्ती नहीं है, तो आप नेफथलीन की गोलियां सफेद कागज में लपेटकर रखें। ध्यान रहे, गोलियां सीधे कपड़े के संपर्क में न आएं वरना दाग पड़ सकते हैं।

सिलिका जेल के पैकेट अक्सर नए बैग या जूते के अंदर देखने को मिल जाते हैं। ये पैकेट आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगी।
छोटे-छोटे सिलिका जेल के पाउच को अपने कोट के बैग में डाल दें। ये पाउच सारी नमी सोख लेते हैं और कोट को फंगस व बदबू से बचाते हैं।

कोट को पैक करने से पहले एक अच्छे लिंट रोलर या सॉफ्ट ब्रश से साफ करें। अगर कोट गंदा है, तो उसे ड्राई क्लीन करा लें। गंदे कपड़े में कीड़े लगने का खतरा ज्यादा होता है।
पैकिंग से पहले सुनिश्चित करें कि कोट की जेबों में कोई सिक्का, चाबी या खाने-पीने की चीज न हो। भारी चीजें जेब का आकार बिगाड़ सकती हैं। कोट के सभी बटन बंद करके उसे सही से तह करें। इससे कोट की फिटिंग खराब नहीं होती।
इसे भी पढ़ें- Quilt & Blanket Storage Tips: कंबल-रजाई को पैक करते समय डालें यह एक सफेद टुकड़ा, बदबू और कीड़े रहेंगे कोसों दूर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।